Hyundai कंपनी ने अपनी नई Verna लॉन्च कर दी है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई कार का लुक थोड़ा अलग है। इसके फीचर्स में भी बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने मार्च के आखिर में ही इस कार को अपनी वेबसाइट पर पेश कर दिया था। नई वरना में Hyundai की कनेक्टेड कार ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने 2020 Hyundai Verna की कीमत 9.30 लाख से 15.10 लाख रुपये के बीच रखी है।
2020 Hyundai Verna लॉन्च, कीमत और फीचर्स के साथ जानिए इस नई कार में क्या है खास
तीन इंजन विकल्प
2020 Hyundai Verna कार रीडिजाइन फ्रंट बंपर, नए डायमंड कट अलॉय व्हील्स, नए आउट साइड रियर व्यू मिरर, सिल्वर डोर हैंडल्स, नए डिजाइन के एलईडी टेललैम्प, नए रियर बंपर और रीडिजाइंड बूट लिड के अलावा नई कैस्केडिंग क्रोम ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ आई है। Hyundai Verna चार वैरिएंटस और तीन इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारी गई है।
पावर
नई कार में दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल डीजल इंजन 115 पीएस की पावर के साथ उपलब्ध होगा। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। साथ ही 1.5-लीटर पेट्रोल के साथ IVT और 1.5-लीटर डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर जनरेट करता है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से लैस है।
कीमत
इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स
नई 2020 Hyundai Verna के फीचर्स की बात करें, तो इसमें कई फीचर ऐसे हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। कार में दी गई कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी में अलग-अलग कैटिगरी के तहत 45 फीचर्स मिलते हैं। कार में स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट, सीट हाइट अडजस्टर और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं। इसके अलावा इनमें कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10.67cm कलर टीएफटी एमआईडी के साथ डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्ट ट्रंक, प्रीमियम साउंड सिस्टम, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल, ट्विन टिप मफलर डिजाइन, ईको कोटिंग, रियर यूएसबी चार्जर और लगेज नेट और हुक जैसे फीचर हैं।
2020 Hyundai Verna फेसलिफ्ट
बता दें कि नई 2020 Hyundai Verna फेसलिफ्ट के 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल के केबिन का डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा है। इसके टर्बो वैरिएंट में अपहोस्ट्री पर रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है, जैसा ग्रैंड i10 Nios और ह्यूंदै ऑरा में देखा जा चुका है। कार के सेंटर कंसोल और एसी वेंट्स की डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है। वहीं इन मॉडल्स में ड्यूल-टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर दिया गया है।