सब्सक्राइब करें

जल्द ही लॉन्च होंगी ये जानदार बाइक्स, देती हैं जबरदस्त परफॉरमेंस, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
These four strong bikes to be launched soon know the price and Features
BS6 Bikes - फोटो : Amar Ujala

लॉकडाउन के चलते भारतीय ऑटो सेक्टर ठहर सा गया था। लेकिन अब चौथे चरण के लॉकडाउन में थोड़ी ढील दिए जाने के बाद से ऑटो कंपनियां धीरे-धीरे पटरी पर आने की कोशिश कर रही हैं। ऑटो कंपनियां जहां एक तरफ खूब ऑफर्स दे रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई नई गाड़ियां भी लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में जल्द ही चार बाइक और लॉन्च होने जा रही हैं। इन सभी बाइक्स की कीमत 3 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग बाइक्स के बारे में...

Trending Videos
These four strong bikes to be launched soon know the price and Features
KTM 250 Adventure - फोटो : for Reference Only

KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure बाइक में 248.7 सीसी के लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका इंजन 30 पीएस की पावर और 24 एनएम का टार्क जनरेट करता है। केटीएम 250 एडवेंचर में 5.5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो कि केटीएम 390 एडवेंचर और 390 ड्यूक में भी है। KTM 250 Adventure ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता के पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल ऑफ-रोडिंग बाइक है। इसे EICMA 2019 में प्रदर्शित किया गया था। बाइक के जल्द ही लॉन्च की जाने की उम्मीद है। बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपये के आसपास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These four strong bikes to be launched soon know the price and Features
BMW G 310 R - फोटो : for Reference Only

BMW G 310 R

जल्द ही भारतीय बाजार में BMW G 310 R बाइक को उतारा जा सकता है। इसमें बीएस6 कंप्लायंट 313 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो कि 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं BMW G 310 R बाइक को अपडेटेड G310 GS के साथ ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बाइक की कीमत तीन लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इस बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

These four strong bikes to be launched soon know the price and Features
Kawasaki Ninja 300 - फोटो : for Reference Only

Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300 को जल्दी ही बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि यह कंपनी की शानदार स्पोर्ट्स बाइक है। उम्मीद है कि कंपनी इसे लॉकडाउन के बाद लॉन्च कर सकती है। नई Kawasaki Ninja 300 में बीएस 6 कंप्लायंट 296 सीसी, पैरलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह 39 बीएचपी की पावर और 27 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। इस बाइक में ब्लैक अलॉय व्हील्स, स्प्लिट हेडलाइट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेंगे। 

विज्ञापन
These four strong bikes to be launched soon know the price and Features
BMW G310 GS - फोटो : for Reference Only

BMW G310 GS

BMW की G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक अगस्त के आखिरी या सितंबर की शुरुआत में ही लॉन्च की जा सकती है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेमी-फेयर्ड डिजाइन वाली यह बाइक अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। वहीं इस बाइक की कीमत भी 3 लाख रुपये तक ही रहने की उम्मीद है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed