सब्सक्राइब करें

Keeway SR125: कीवे ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, RX100 की दिलाएगी याद, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Keeway India launches its most affordable motorcycle Keeway SR125 Know Price Features Specs News in Hindi
Keeway SR125 - फोटो : Keeway
Keeway India (कीवे इंडिया) ने हाल ही में 6 दोपहिया वाहनों के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की है। अब कंपनी ने एक और मोटरसाइकिल लॉन्च की है, जिसका नाम SR125 (एसआर 125) है। यह इस समय Keeway की लाइन-अप में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। भारतीय बाजार में Keeway SR125 की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शंस व्हाइट, ब्लैक और रेड में पेश किया है। भारत में इस सेगमेंट में SR125 का कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं है। लेकिन 1.19 लाख रुपये की कीमत पर यह एक काफी महंगी बाइक कही जा सकती है जो खास तौर पर एक कम्यूटर मोटरसाइकिल है। 
Trending Videos
Keeway India launches its most affordable motorcycle Keeway SR125 Know Price Features Specs News in Hindi
Keeway SR125 - फोटो : Keeway
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, SR125 एक स्क्रैम्बलर की तरह दिखती है। इसमें ब्लॉक-पैटर्न टायर, एक रिब्ड सीट, एक छोटा गोलाकार हेडलैंप और एक रेट्रो-लुकिंग फ्यूल टैंक है। स्पोक वाले रिम्स, सर्कुलर टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स इसके रेट्रो लुक में चार चांद लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Keeway India launches its most affordable motorcycle Keeway SR125 Know Price Features Specs News in Hindi
Keeway SR125 - फोटो : Keeway
इंजन पावर
Keeway SR125 मोटरसाइकिल में 125 cc, एयर-कूल्ड इंजन है जिसमें फ्यूल-इंजेक्शन मिलता है। यह 9,000 rpm पर 9.7 hp का अधिकतम पावर और 7,500 rpm पर 8.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है और पावर को रियर व्हील में ट्रांसफर करने के लिए चेन ड्राइव का इस्तेमाल करता है। 
Keeway India launches its most affordable motorcycle Keeway SR125 Know Price Features Specs News in Hindi
Keeway SR125 - फोटो : Keeway
फीचर्स
Keeway SR125 के लिए फीचर लिस्ट काफी छोटी है। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, बिल्ट-इन इंजन कट-ऑफ स्विच के साथ साइड स्टैंड, कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम और एक हैजर्ड स्विच है। 
विज्ञापन
Keeway India launches its most affordable motorcycle Keeway SR125 Know Price Features Specs News in Hindi
Keeway SR125 - फोटो : Keeway
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
SR125 में सस्पेंशन के लिए 128 mm के ट्रैवल के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलते हैं। रियर सस्पेंशन टेलिस्कोपिक कॉइल स्प्रिंग है जो तेल से ढका हुआ है और इसमें 29 मिमी की ट्रैवल है। 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी भी है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 mm डिस्क और रियर में 210 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। कीवे आगे और पीछे दोनों ओर 17-इंच के स्पोक व्हील का इस्तेमाल कर रहा है। टायर की साइज 110/70 और 130/70 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed