{"_id":"647db8da647ba86d24065de9","slug":"kia-seltos-crosses-5-lakh-sales-mark-kia-seltos-sales-figures-in-india-kia-seltos-total-sales-in-india-2023-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos: किआ सेल्टोस ने हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, 46 महीनों में बिकी पांच लाख एसयूवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos: किआ सेल्टोस ने हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, 46 महीनों में बिकी पांच लाख एसयूवी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : Kia India
Kia India (किआ इंडिया) की पहली और सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम एसयूवी Seltos (सेल्टोस) ने अपने लॉन्च के सिर्फ 46 महीनों के भीतर 5 लाख की बिक्री आंकड़े को पार कर लिया है। आइकॉनिक ब्रांड के रूप में मशहूर सेल्टोस ने अगस्त 2019 में किआ की भारत में एंट्री के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद से सेल्टोस ने एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है और ग्राहकों को कई नए फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। यह अपने ढेरों सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, दमदार पर्फोर्मेंस, क्लास-लीडिंग कनेक्टिविटी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ भारतीय वाहन बाजार में लोकप्रिय एसयूवी में से एक बन चुकी है।
Trending Videos
Kia Seltos
- फोटो : Kia India
चार साल पहले, सेल्टोस ने भव्य कार्यक्रम के साथ वैश्विक बाजार में प्रवेश किया था। इस एसयूवी को प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव की तलाश कर रहे समझदार और आधुनिक सोच वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। 'मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड' की दूरदर्शी सोच के साथ पेश की गई, सेल्टोस ने डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के कंबीनेशन के साथ, एसयूवी सेगमेंट में खुद को एक गेम-चेंजर के रूप में स्थापित किया है। कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी ने ग्राहकों का दिल और भरोसा जीता है और इसी के साथ देश का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑटोमोटिव ब्रांड बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : Kia
किआ इंडिया की शुद्ध बिक्री में 55 प्रतिशत का योगदान देते हुए सेल्टोस ने कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घरेलू खपत के साथ ही सेल्टोस निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी होने के अलावा, भारत में निर्मित सेल्टोस की 1,35,885 यूनिट्स पहले ही मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य एवं दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया प्रशांत क्षेत्र सहित लगभग 100 से ज्यादा विदेशी बाजारों में निर्यात की जा चुकी हैं।
Kia Seltos
- फोटो : Kia
किआ इंडिया के एमडी एवं सीईओ ते-जिन पार्क ने कहा, "सेल्टोस की सफलता एक असाधारण उत्सव है। यह उस मानवीय सोच को दर्शाती है, जो सर्वश्रेष्ठ होने से कम किसी और चीज को नहीं मानती है। यह इस बात का प्रतीक है कि जब जुनून इनोवेशन से मिलता है, और सपने वास्तविकता से मिलते हैं, तब क्या होता है। सेल्टोस के साथ, हमने ड्राइविंग का एक ऐसा क्रांतिकारी साथी तैयार किया है जो सभी के दिलों पर राज कर रहा है और 5,00,000 से ज्यादा मूल्यवान ग्राहकों का सम्मान प्राप्त किया है। यह हमारे लिए एक भावनात्मक क्षण है। हम सेल्टोस के साथ एक ऐसे शानदार सफर के गवाह बन रहे हैं, जहां एक नई कार को ग्राहकों के बीच एक आइकॉनिक ब्रांड के रूप में मान्यता मिल रही है।"
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : Kia
उन्होंने आगे कहा, "भले ही इस सेगमेंट में दूसरी कंपनियों की ओर से नए मॉडल पेश किए जा रहे हों, फिर भी सेल्टोस ने 2023 की पहली तिमाही के दौरान लगभग 27,159 यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। इसी के साथ ही सेल्टोस 9000 से ज्यादा यूनिट्स की औसत मासिक बिक्री के क्रम को जारी रखे हुए है।"