{"_id":"6492d0b624e9cba0ed00fcf8","slug":"kia-seltos-facelift-suv-pre-bookings-unofficially-starts-at-dealerships-know-details-2023-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos Facelift: किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की प्री-बुकिंग डीलरशिप्स पर हुई शुरू, जुलाई में हो रही है लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos Facelift: किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की प्री-बुकिंग डीलरशिप्स पर हुई शुरू, जुलाई में हो रही है लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos 2023
- फोटो : Kia (For Reference Only)
देशभर में चुनिंदा किआ डीलरशिप्स ने Kia Seltos facelift (किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) के लिए अनौपचारिक रूप से प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ इसे प्री-बुक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीलरशिप ने इसकी पुष्टि की है। किआ शोरूम ने यह भी पुष्टि की है कि वे ज्यादा वेटिंग पीरियड के कारण सेल्टोस की मौजूदा बुकिंग को फेसलिफ्टेड वर्जन में बदल दे रहे हैं।
Trending Videos
Kia Seltos
- फोटो : Kia (For Reference Only)
कब होगी लॉन्च
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगले महीने संभवत: 4 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च की जा सकती है। भारत में इसे पहली बार चार साल पहले 2019 के अगस्त में लॉन्च किया गया था। किआ सेल्टोस ब्रांड का भारत में पहला मॉडल था जब इसने देश में अपना कामकाज शुरू किया था। सेल्टोस कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स लाने वाली कंपनी के लिए एक शानदार बिक्री वाली कार रही है और नए मॉडल में स्टाइल, फीचर्स और कम्फर्ट फीचर्स में अपडेट देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेल्टोस फेसलिफ्ट को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

कैसा होगा इंजन
नई सेल्टोस फेसलिस्ट से 1.5-लीटर यूनिट में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 160 hp का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन Carens, Hyundai Alcazar और Verna में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मॉडल को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल यूनिट के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा।

कैसा होगा लुक और डिजाइन
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया ग्रिल मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत बड़ा होगा। इसमें एक नया हेडलैंप असेंबली के साथ-साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप को रीडिजाइन किया जाएगा। बंपर में एडीएएस मॉड्यूल के साथ माउंटेड नए फॉग लैंप हाउसिंग मिलने की उम्मीद है। कार के रियर में टेल-लैंप्स को जोड़ने वाली एक नई एलईडी लाइट बार के साथ टेल लाइट्स को रीडिजाइन किए जाने की उम्मीद है।

इंटीरियर कैसा होगा
सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नए ट्विन-स्क्रीन लेआउट के साथ आने की उम्मीद है। मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे लगाए गए थोड़े स्लीक सेंट्रल एसी वेंट के साथ आने की उम्मीद है। साथ ही एचवीएसी कंट्रोल को भी एक नया लुक मिलने की उम्मीद है। एक और बड़ा अपग्रेड पैनोरमिक सनरूफ हो सकता है, जो मौजूदा मॉडल के टॉप-स्पेक वैरिएंट पर भी उपलब्ध नहीं है।