{"_id":"651454669e2bf8cbad0cec67","slug":"limited-edition-of-this-luxury-car-and-a-scooter-launched-know-specs-features-2023-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Limited Edition: इस लग्जरी कार और एक स्कूटर का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Limited Edition: इस लग्जरी कार और एक स्कूटर का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें
Wed, 27 Sep 2023 09:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa Limited Edition and Mercedes-AMG G 63 Grand Edition
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने नया AMG G 63 ग्रैंड एडिशन लॉन्च किया है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। नई लिमिटेड एडिशन Mercedes-AMG G 63 Grand Edition (मर्सिडीज-एएमजी जी 63 ग्रैंड एडिशन) की वैश्विक स्तर पर सिर्फ 1,000 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिसमें से भारत में सिर्फ 25 यूनिट्स की ही बिक्री की जाएगी। अब, इससे पहले कि आप इस कार को खरीदने के लिए डीलरशिप पर जाएं तो यह जान लें कि, मर्सिडीज-बेंज आपको यह कार तब तक नहीं बेचेगी जब तक कि आपके पास पहले से ही मर्सिडीज-मेबैक, मर्सिडीज-एएमजी या एस-क्लास न हो।
Mercedes-AMG G 63 Grand Edition
- फोटो : Mercedes-Benz
लुक और डिजाइन
यह निश्चित रूप से नए मर्सिडीज-एएमजी जी 63 ग्रैंड एडिशन के संभावित ग्राहक आधार को सिर्फ कुछ मौजूदा ग्राहकों तक सीमित कर देता है। नए ग्रैंड एडिशन को सोने के रंग के डिटेल्स के साथ विशेष मैनुफैक्टर नाइट ब्लैक मैग्नो में पेंट किया गया है। इसमें पहली बार कालाहारी गोल्ड मैग्नो में एएमजी लोगो और मर्सिडीज स्टार को दिखाया गया है। एफाल्टरबैक एम्बलेम को बोनट पर सजाया गया है, जिसे कालाहारी गोल्ड मैग्नो कलर में तैयार किया गया है। ग्रैंड एडिशन में आगे और पीछे के बंपर में गोल्ड इनले, फ्रंट में ऑप्टिकल अंडरराइड प्रोटेक्शन, स्पेयर व्हील इनले में मर्सिडीज स्टार और स्पेयर व्हील रिंग भी है।

इंजन पावर और स्पीड
मर्सिडीज-एएमजी जी 63 ग्रैंड एडिशन में पावर 577 बीएचपी और 850 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किए गए परिचित 4.0-लीटर वी8 इंजन से आती है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटे है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया 2024 की पहली तिमाही में एएमजी जी 63 ग्रैंड एडिशन की डिलीवरी शुरू करेगी।

Honda Activa Limited Edition
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda Activa Limited Edition
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में एक्टिवा का नया लिमिटेड ए़डिशन लॉन्च किया है। नया लिमिटेड एडिशन स्टैंडर्ड के साथ-साथ स्मार्ट वैरिएंट में भी उपलब्ध होगा। होंडा ने एक्टिवा लिमिटेड एडिशन को बनाने के लिए सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। एचएमएसआई स्कूटर पर 10 साल का वारंटी पैकेज (3 साल मानक + 7 साल वैकल्पिक) भी दे रहा है।

लिमिटेड एडिशन दो नई कलर स्कीम में बेचा जाएगा। इसमें पर्ल सायरन ब्लू और मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक जैसे रंग शामिल हैं। होंडा ने बॉडी पैनल पर ब्लैक क्रोम एक्सेंट और स्ट्राइप्स जोड़ी हैं। एक्टिवा 3डी एम्बलेम को प्रीमियम ब्लैक क्रोम गार्निश मिलता है जबकि रियर ग्रैब रेल को बॉडी कलर डार्क फिनिश भी मिलता है। इसके अलावा, होंडा ने DLX वैरिएंट में अलॉय व्हील्सका एक सेट जोड़ा है, यानी अब यह स्कूटर ट्यूबलेस टायर के साथ आता है।
इंजन पावर
मैकेनिकल तौर पर होंडा ने एक्टिवा में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 109.51 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन बरकरार रखा गया है जो फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है और बीएस6 ओबीडी2 के साथ आता है। यह इंजन 7.37 bhp का अधिकतम पावर और 8.90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।