{"_id":"6826f6bbef5536f14c0e35ae","slug":"made-in-india-scooter-exports-fy2025-honda-tvs-suzuki-hero-yamaha-and-more-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Scooter Exports: ना एक्टिवा, ना जुपिटर, एक ऐसा स्कूटर विदेशों में मचा रहा धूम जो भारत में हो चुका है बंद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Scooter Exports: ना एक्टिवा, ना जुपिटर, एक ऐसा स्कूटर विदेशों में मचा रहा धूम जो भारत में हो चुका है बंद
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 16 May 2025 01:57 PM IST
सार
वित्त वर्ष 2025 में भारत से स्कूटर निर्यात में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कुछ मॉडलों की विदेशों में डिमांड तेजी से बढ़ी, जिससे भारत का ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट मार्केट और मजबूत हुआ।
विज्ञापन
1 of 11
स्कूटर एक्सपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Top Scooter Exports FY2025: भारत अब सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। दोपहिया वाहनों के मामले में भारत का उत्पादन और निर्यात, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। खासतौर पर स्कूटर सेगमेंट में भारतीय ब्रांड्स ने विदेशों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025 (FY2025) के आंकड़ों से साफ होता है कि कई भारतीय स्कूटर्स की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी बढ़ी है। कुछ मॉडलों ने तो साल-दर-साल कई गुना ग्रोथ दर्ज की है, जिससे यह साफ है कि भारत में बनी स्कूटर्स न केवल किफायती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और तकनीक के मामले में भी ग्लोबल स्टैंडर्ड पर खरी उतर रही हैं।
अब जानते हैं, इस साल किन स्कूटर्स की रही सबसे ज्यादा डिमांड (Scooter Exports From India) और किसने हासिल किया टॉप एक्सपोर्ट पोजिशन।
2 of 11
Honda Navi
- फोटो : Honda
1. Honda Navi
Honda Navi ने इस साल स्कूटर एक्सपोर्ट में बाज़ी मार ली। कुल 1.43 लाख यूनिट्स के साथ इसने पूरे स्कूटर निर्यात का 25% हिस्सा अकेले ही हासिल किया। यह छोटा, हल्का और किफायती स्कूटर भारत में बंद हो चुका है लेकिन विदेशी बाजारों में काफी पसंद किया जा रहा है।
3 of 11
2025 Honda Dio 110 Scooter
- फोटो : HMSI
2. Honda Dio
Honda की ही एक और पॉपुलर स्कूटर Dio ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,27,366 यूनिट्स का निर्यात दर्ज किया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 91% अधिक है। युवा डिजाइन और परफॉर्मेंस की वजह से Dio की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Yamaha Ray ZR 125
- फोटो : Yamaha
3. Yamaha Ray
Yamaha Ray ने भी FY2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुल 68,231 यूनिट्स के साथ यह तीसरे नंबर पर रही। इस स्कूटर की सालाना ग्रोथ 68% रही, जो बताती है कि इसे इंटरनेशनल मार्केट में भी खूब सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
TVS NTorq 125
- फोटो : TVS
4. TVS NTorq 125
TVS की स्पोर्टी स्कूटर NTorq 125 ने 64,988 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया। यह स्कूटर अपनी परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी फीचर्स और दमदार डिजाइन के लिए जानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।