{"_id":"6120c6818ebc3e79ad28ce4e","slug":"mahindra-bolero-neo-n10-o-new-variant-launched-in-india-know-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Bolero Neo : महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी का नया वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Bolero Neo : महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी का नया वेरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 21 Aug 2021 03:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Bolero Neo N10 (O) Variant : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने जुलाई 2021 में अपनी नई Bolero Neo (बोलेरो नियो) एसयूवी को लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने Bolero Neo के तीन वेरिएंट्स -N4, N8, और N10 उतारे थे। अब कंपनी ने Bolero Neo का एक नया N10 ऑप्शनल (O) वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (मैनुअल लॉक डिफरेंशियल) जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें सभी फीचर्स अन्य वेरिएंट्स जैसे ही हैं। नई Bolero Neo 7 सीट (5+2) में उपलब्ध है।
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
मिला यह खास फीचर
बोलेरो नियो के नए टॉप एंड वेरिएंट N10 (O) को विशेष रूप से मैकेनिकल लॉकिंग रियर डिफरेंशियल के साथ पेश किया गया है। इसके जरिए ड्राइवर डिफरेंशियल को मैनुअली लॉक कर सकेगा। जो वाहन के फंसने की दशा में बेहद उपयोगी होगा। इसके अन्य प्रमुख फीचर्स में फॉलो मी होम फंक्शन के साथ स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर आर्मरेस्ट, मिडिल-रो सेंटर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर, क्रूज कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। सेंटर कंसोल में सिल्वर एक्सेंट द्वारा हाइलाइट किया गया है।

इंजन, पावर और माइलेज
Bolero Neo पर 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया है। इसके साथ ही इस इंजन में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे एसयूवी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टार्ट/स्टॉप किया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 17.28 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है, जो कि इसके बीएस-4 वर्जन से थोड़ा कम है।

अन्य फीचर्स
नई Mahindra Bolero Neo में इंटीरियर का लेआउट पहले की तरह ही देखने को मिलता है। हालांकि फीचर्स के मामले में TUV300 के मुकाबले Neo काफी मॉडर्न लगती है। नई एसयूवी के इंटीरियर को Pininfarina ने डिजाइन किया है। आप स्टीयरिंग को टिल्ट कर सकते हैं। सुरक्षा फीचर्स के तौर पर एसयूवी में हाई स्पीड अलर्ट वॉर्निंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक डोर लॉक, ड्राइवर और उसके बगल वाली फ्रंट सीट के लिए डुअल एयरबैग लगे हैं। साथ में फॉलो मी हेडलैम्प, सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद है। इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद है।

मुकाबला
नई Bolero Neo एसयूवी की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1817 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2680 mm है। इस कार में 384 लीटर का शानदार बूटस्पेस मिलता है। सब-4-मीटर यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी होने के नाते, भारतीय बाजार में Bolero Neo का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Kia Sonet (किआ सोनेट), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी एसयूवी से है।