{"_id":"62a491ad43f60450545d4e62","slug":"mahindra-car-discount-june-2022-mahindra-car-offers-june-2022-mahindra-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Car Offer: महिंद्रा के इन मॉडल्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जून में खरीदने पर होगा बड़ा फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Car Offer: महिंद्रा के इन मॉडल्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जून में खरीदने पर होगा बड़ा फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:29 PM IST
सार
ऐसे समय में जब ज्यादातर वाहन निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, Mahindra (महिंद्रा) ग्राहकों को लुभाने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।
ऐसे समय में जब ज्यादातर वाहन निर्माता अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, Mahindra (महिंद्रा) ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा अपने मॉडलों पर 46,000 रुपये तक की छूट की पेशकश कर रही है। डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स शामिल हैं। इसके अलावा, भारतीय एसयूवी वाहन निर्माता 20,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज भी दे रहा है। यह हम आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा जून के महीने में अपने किस मॉडल पर कितनी छूट दे रही है।
Trending Videos
2 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) अपने बॉडी-ऑन-फ्रेम बिल्ट, 7-सीटर कैपेसिटी और रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट की बदौलत भीड़-भाड़ वाले कॉम्पैक्ट-एसयूवी सेगमेंट में अपनी एक अलग जगह बनाती है। बोलेरो फैमिली को आगे बढ़ाते हुए यह कार एक किफायती कीमत पर एक मजबूत बॉडी डिजाइन देती है। हालांकि, ग्राहकों को लुभाने के लिए महिंद्रा अब बोलेरो नियो एसयूवी को 14,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) वाहन निर्माता की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, जो अपने रफ एंड टफ बॉडी के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, एसयूवी का शानदार डिजाइन, बहुमुखी इस्तेमाल और सस्ती कीमत भी इसे कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक बनाती है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर जून के महीने में 17,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
4 of 6
Mahindra Scorpio
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती ऑफ-रोडर एसयूवी में से एक है। इसे और भी किफायती बनाने के लिए इस एसयूवी पर जून के महीने में 34,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि नई महिंद्रा जल्द ही Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। और निर्माता ने आगामी एसयूवी के एक्सटीरियर डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। हालांकि, लेटेस्ट मॉडल के आने के बाद भी, स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की बिक्री नए के साथ जारी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra Marazzo M8 Variant
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) देश में मिलने वाली एमपीवी कारों में से एक है। यह कार 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 123 hp का पावर जेनेरट करता है। डीजल एमपीवी खरीदने के इच्छुक खरीदारों के लिए, महिंद्रा मराजो 40,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।