{"_id":"62c97614b2db2f0dac0c8d3d","slug":"mahindra-car-offers-july-2022-mahindra-car-discount-july-2022-mahindra-car-offer-2022-mahindra-suv-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Car Discount: महिंद्रा अपनी इन कारों पर दे रही है बंपर छूट, देखें जुलाई महीने के डिस्काउंट ऑफर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Car Discount: महिंद्रा अपनी इन कारों पर दे रही है बंपर छूट, देखें जुलाई महीने के डिस्काउंट ऑफर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 06:05 PM IST
सार
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने जुलाई के महीने में अपनी कारों को खरीदने पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर का एलान किया है।
विज्ञापन
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने जुलाई के महीने में अपनी कारों को खरीदने पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर का एलान किया है। कार निर्माता अपने लाइनअप में चुनिंदा मॉडल और वैरिएंट्स पर 61,500 रुपये तक की छूट दे रहा है। ये डिस्काउंट ऑफर 1 जुलाई से प्रभावी हैं और पूरे महीने लागू रहेंगे। डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स शामिल हैं। कार निर्माता ने अपने डिस्काउंट ऑफर के तहत कई मॉडल शामिल किए हैं। लेकिन Mahindra ने साफ कर दिया है कि वह अपने फ्लैगशिप मॉडल्स जैसे XUV700 या Thar एसयूवी पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है। ये दोनों कंपनी की हॉल सेलिंग एसयूवी हैं। यह हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई के महीने में महिंद्रा अपने किस मॉडल पर कितनी छूट दे रही है।
Trending Videos
Mahindra Scorpio
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती ऑफ-रोडर एसयूवी में से एक है। पुरानी पीढ़ी की स्कॉर्पियो एसयूवी, जिसे अब स्कॉर्पियो क्लासिक के रूप में जाना जाता है, पर 34,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। स्कॉर्पियो के S3+, S5, S7, S9 और S11 मॉडल पर छूट दी जा रही है। स्कॉर्पियो S5 पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज शामिल हैं। स्कॉर्पियो एस3+ पर भी इसी तरह की छूट मिल रही है, हालांकि इस वैरिएंट के लिए मुफ्त एक्सेसरीज में सिर्फ 5,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। स्कॉर्पियो के अन्य वैरिएंट्स पर 14,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Mahindra XUV300 भारतीय कार निर्माता के छोटे एसयूवी मॉडलों में से एक है। इसके अलावा, सुरक्षा के मामले में इस एसयूवी को 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिलती है जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित मॉडल बनाती है। Mahindra XUV300 SUV पर 45,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra इस मॉडल के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। डीजल वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 13,9000 रुपये तक की नकद छूट, 18,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज शामिल हैं। XUV300 सब-कॉम्पैक्ट SUV पर न्यूनतम ऑफर 22,000 रुपये है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों में W4 वैरिएंट के लिए दिया जाता है। इसमें सिर्फ 18,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Mahindra Alturas G4
- फोटो : Mahindra
Alturas G4
महिंद्रा की कारों में सबसे बड़ी छूट प्रीमियम Alturas G4 SUV पर मिल रही है। डी-सेगमेंट की इस एसयूवी पर कंपनी 61,500 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) वाहन निर्माता की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, जो अपने रफ एंड टफ बॉडी के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, एसयूवी का शानदार डिजाइन, बहुमुखी इस्तेमाल और सस्ती कीमत भी इसे कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक बनाती है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर जून के महीने में 17,000 रुपये तक की छूट दे रही है।