सब्सक्राइब करें

Mahindra: महिंद्रा ने अपने सभी वाहनों की कीमतें बढ़ाईं, XUV700, Thar को खरीदने के लिए चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Price Hike April 2022 Mahindra Price Increase 2022 Mahindra Price Hike 2022 mahindra cars price hike mahindra xuv700 price hike mahindra thar price hike
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान किया। कंपनी ने अपने व्हीकल रेंज पर 2.5 प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी का एलान किया है। महिंद्रा के इस एलान के बाद मॉडल और वैरिएंट के आधार पर, वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतों में 10,000 रुपये से लेकर 63,000 रुपये तक का इजाफा होगा। कीमत में बढ़ोतरी 14 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। Mahindra XUV700 और Mahindra Thar भारतीय निर्माता के कुछ बेहद लोकप्रिय मॉडल हैं। लेकिन अब इन कारों और कंपनी के अन्य मॉडलों की कीमत अब और ज्यादा हो जाएगी। कंपनी अपने बिक्री और डीलर नेटवर्क के साथ काम कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को नई कीमतों के बारे में बताया जा सके। 
Trending Videos
Mahindra Price Hike April 2022 Mahindra Price Increase 2022 Mahindra Price Hike 2022 mahindra cars price hike mahindra xuv700 price hike mahindra thar price hike
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
कीमत बढ़ोतरी की वजहें
महिंद्रा ने लेटेस्ट कीमत संशोधन के लिए स्टील, एल्युमीनियम और पैलेडियम जैसी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है। महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कंपनी ने कमोडिटी की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए जरूरी पहल की है। लागत में बढ़ोतरी का न्यूनतम प्रतिशत मूल्य संशोधन के जरिए ग्राहकों से लिया जा रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Price Hike April 2022 Mahindra Price Increase 2022 Mahindra Price Hike 2022 mahindra cars price hike mahindra xuv700 price hike mahindra thar price hike
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
दो सबसे बड़ी चुनौतियां
कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप की कमी देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। जबकि यात्री वाहन सेमगेंट में मांग काफी हद तक मजबूत बनी हुई है, आपूर्ति पक्ष के मुद्दों की वजह से भारत में कुल घरेलू बिक्री प्रभावित हुई है। 
Mahindra Price Hike April 2022 Mahindra Price Increase 2022 Mahindra Price Hike 2022 mahindra cars price hike mahindra xuv700 price hike mahindra thar price hike
Mahindra Car Plant - फोटो : Twitter (For Reference Only)
मांग है लेकिन उत्पादन नहीं
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों से पता चला है कि छोटी कार सेगमेंट पर बुरा असर पड़ रहा है। 2021 के मार्च की तुलना में पिछले महीने बिक्री कम हुई है, वित्त वर्ष 22 में कुल मिलाकर -6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, "कम आधार से कुछ वसूली के बावजूद, ऑटो उद्योग के सभी चार सेगमेंट की बिक्री 2018-19 के स्तर से भी नीचे है। जबकि वाणिज्यिक वाहनों और एसयूवी जैसे कुछ सेगमेंट में मांग में सुधार देखा जा रहा है, दोपहिया और छोटी कारों जैसे बड़े सेगमेंट उपलब्धता जैसे गंभीर मुद्दों का सामना कर रहे हैं।'' 
विज्ञापन
Mahindra Price Hike April 2022 Mahindra Price Increase 2022 Mahindra Price Hike 2022 mahindra cars price hike mahindra xuv700 price hike mahindra thar price hike
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
वेटिंग पीरियड बढ़ा
महिंद्रा के मामले में, XUV700 और Thar जैसे मॉडलों की अभी भी बहुत ज्यादा मांग है। लेकिन दोनों के कुछ वैरिएंट्स का वेटिंग पीरियड महीनों तक बढ़ चुका है। यानी आपको महिंद्रा इन कारों को खरीदने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ेगा। इनके अलावा महिंद्रा Bolero Neo (बोलेरो नियो), XUV300 (एक्सयूवी300) और Scorpio (स्कॉर्पियो) जैसे अन्य वाहनों की भी बिक्री करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed