सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar: जल्द लॉन्च होगा महिंद्रा थार का सस्ता एंट्री-लेवल मॉडल, लॉन्चिंग से पहले आया नजर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar New Model 2023 Seen Ahead of Launch Know Engine Specs Features News in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) जल्द ही भारत में अपनी बेहद लोकप्रिय ऑफ-रोडर एसयूवी Thar (थार) के एक ज्यादा किफायती वैरिएंट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आनेवाली इस एसयूवी को हाल ही में स्पॉट किया गया और वो भी बिने ढंके हुए। यानी इसके लुक और डिजाइन को छिपाने के लिए इस पर स्टिकर्स नहीं लगे हुए थे। जिससे एसयूवी की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले इसके सभी डिटेल्स का खुलासा हो गया। 
Trending Videos
Mahindra Thar New Model 2023 Seen Ahead of Launch Know Engine Specs Features News in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
महिंद्रा थार के एंट्री लेवल वैरिएंट की अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। नई थार को टू-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा, जो पहले लॉन्च किए गए 4-व्हील ड्राइव मॉडल के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar New Model 2023 Seen Ahead of Launch Know Engine Specs Features News in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
हाल ही के एक विडियो में नए Thar 2WD वर्जन में होने वाले बदलावों को देखा जा सकता है। इस वर्जन में 4X4 बैजिंग नहीं होगी। इसके अलावा, नए एंट्री-लेवल थार मॉडल लुक्स और फीचर्स के मामले में 4X4 वर्जन के जैसा ही होगा। महिंद्रा ने Thar 2WD के अंदर सेंटर कंसोल में एक ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन और एक लॉक/अनलॉक बटन भी शामिल किया है। 
Mahindra Thar New Model 2023 Seen Ahead of Launch Know Engine Specs Features News in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Thar 2WD में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम की कमी है इसलिए यह सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव है। थार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा 1.5-लीटर डीजल इंजन वही यूनिट है जो XU300 में दिया गया है। लेकिन अब इसमें AdBlue फ्लूइड का भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 3,500 आरपीएम पर 116 बीएचपी और 1,750-2,500 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। पावर आउटपुट को लगभग 15 बीएचपी घटाया गया है लेकिन दोनों इंजनों के लिए टॉर्क आउटपुट बराबर है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Thar 2WD का वजन Thar 4WD से कम होगा। यह इसके छोटे इंजन की वजह से है और इसमें 4WD सिस्टम नहीं मिलता है। 
विज्ञापन
Mahindra Thar New Model 2023 Seen Ahead of Launch Know Engine Specs Features News in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Social Media
हल्के इंजन और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम की कमी से इतर बात की जाए तो, थार 2WD की कीमत तय करने में महिंद्रा जिस बात से मदद मिलेगी, वह यह है कि इस एसयूवी में अब टैक्स बेनिफिट्स मिलेंगे। 2-व्हील ड्राइव थार उन लोगों को आकर्षित करेगा जो सिर्फ एक लाइफस्टाइल एसयूवी चाहते हैं, जिसकी सड़क पर दमदार मौजूदगी हो और वे इस एसयूवी को ऑफ-रोडिंग के लिए नहीं लेकर जाना चाहते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed