Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Mahindra XUV300 Features Mahindra updates XUV300 recently with new nine-inch display for touchscreen infotainment system in South African market expected to debut in Indian market soon
{"_id":"62b050ef378de155646a967f","slug":"mahindra-xuv300-features-mahindra-updates-xuv300-recently-with-new-nine-inch-display-for-touchscreen-infotainment-system-in-south-african-market-expected-to-debut-in-indian-market-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV300: लॉन्चिंग के बाद से महिंद्रा की ये एसयूवी पहली बार हुई अपडेट, जानें क्या है नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV300: लॉन्चिंग के बाद से महिंद्रा की ये एसयूवी पहली बार हुई अपडेट, जानें क्या है नया
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 04:20 PM IST
सार
Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को दक्षिण अफ्रीकी बाजार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए 9-इंच डिस्प्ले के साथ अपडेट किया है।
Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को दक्षिण अफ्रीकी बाजार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए 9-इंच डिस्प्ले के साथ अपडेट किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में बिकने वाले मॉडल में भी इसे उपलब्ध कराएगी। भारत में मौजूदा XUV300 में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
Trending Videos
2 of 5
Mahindra XUV300 Infotainment system
- फोटो : For Reference Only
नया इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को एक मोबाइल फोन वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है। ये फीचर्स टॉप वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे, जिनमें बाकी फीचर्स भी शामिल हैं जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध हैं। नया डिस्प्ले 1024×600 के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 1.5GHz क्वाड सीपीयू दिया गया है, जो लोड-अप को बढ़ाता है और एक शानदार परफॉर्मेंस देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स
XUV300 में अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन भी मिलता है जो भारत में पहले से ही पेश किया जा रहा है। मल्टी-स्पोक 5-प्रोंग डिजाइन का यह नया फैन जैसा पैटर्न सिर्फ टॉप-स्पेक W8 (O) वर्जन में उपलब्ध होगा। नए अलॉय व्हील अब पहले वाले की तुलना में साइज में छोटे हैं।
4 of 5
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
2019 में लॉन्च होने के बाद से XUV300 के लिए यह पहला बड़ा कॉस्मेटिक अपडेट है। Mahindra XUV300 के सभी वैरिएंट्स में 205/65 R16 व्हील मिलते हैं। जबकि निचले ट्रिम्स में कवर के साथ स्टील व्हील मिलते हैं। अलॉय व्हील्स सिर्फ W8 और W8 (O) वैरिएंट्स में पेश किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
नया स्पोर्ट्स एडिशन
हाल ही में XUV300 Sportz के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए थे। ऐसी अफवाह थी कि कंपनी एक नया XUV300 Sportz एडिशन लॉन्च करने वाली है, जो एक टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इस इंजन का आउटपुट 128bhp है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।