{"_id":"62b0178093aed03c78140c15","slug":"maruti-suzuki-starts-bookings-for-2022-maruti-brezza-teaser-confirms-electric-sunroof-maruti-suzuki-brezza-2022-features-maruti-suzuki-brezza-2022-launch-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Maruti Brezza: नई 2022 मारुति ब्रेजा की बुकिंग शुरू, टीजर हुआ जारी, कंपनी की पहली कार जिसमें मिलेगा सनरूफ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Maruti Brezza: नई 2022 मारुति ब्रेजा की बुकिंग शुरू, टीजर हुआ जारी, कंपनी की पहली कार जिसमें मिलेगा सनरूफ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:26 PM IST
सार
न्यू जेनरेशन 2022 Maruti Brezza (2022 मारुति ब्रेजा) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग पूरे देश में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Brezza Teaser
- फोटो : Maruti Suzuki
न्यू जेनरेशन 2022 Maruti Brezza (2022 मारुति ब्रेजा) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग पूरे देश में शुरू कर दी गई है। नई 2022 ब्रेजा को खरीदने के इच्छुक खरीदार मारुति सुजुकी के एरिना शोरूम पर जाकर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन 11,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान करके प्री-बुक कर सकते हैं। कार निर्माता ने नई 2022 मारुति ब्रेजा की पहली टीजर तस्वीर भी जारी की है जिसमें इसके सिल्हूट और एलईडी हेडलैम्प दिखाई दे रहे हैं। टीजर इस बात की भी पुष्टि करता है कि यह एसयूवी एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आ रही है। न्यू जेनरेशन मारुति ब्रेजा 30 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है।
Trending Videos
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : For Reference Only
बदल जाएगा नाम
दिलचस्प बात यह है कि नेक्स्ट जेनरेशन के मॉडल लाइनअप में 'विटारा' नाम को हटा दिया जाएगा और इसका नाम मारुति ब्रेजा होगा। यह इस साल अर्टिगा और XL6 फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के बाद ब्रांड की तीसरी प्रमुख लॉन्च होगी।
नए मॉडल में होंगे कई बदलाव
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीया बाजार में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। अपकमिंग अपडेटेड मॉडल के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन के साथ ही केबिन के अंदर कई अपडेट्स के साथ आने की उम्मीद है।

2022 Maruti Brezza Front
- फोटो : For Reference Only
मिलेगा नया लुक
उम्मीद है कि एसयूवी के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और यह पहले के मुकाबले इसका लुक शार्प होगा। इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और क्रिस्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप होंगे। फ्रंट और रियर में अपडेटेड बंपर होंगे। जबकि अलॉय व्हील्स के भी नए डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। यह पहली बार सनरूफ के साथ आ सकता है। यानी इन बदलावों के साथ मौजूदा मॉडल की तुलना में नई ब्रेजा प्रीमियम हो जाएगी।

2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza
- फोटो : For Reference Only
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
केबिन के अंदर भी, नई ब्रेजा में कई नए डिजाइन अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। केबिन के अंदर डैशबोर्ड और ओवरऑल लेआउट बदल सकता है, साथ ही नए फीचर्स भी होंगे। यह नए XL6 और Ertiga से लिए गए 9.0-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है। नए मॉडल के फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, एचयूडी डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सुजुकी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है।

2022 Maruti Brezza Rear
- फोटो : For Reference Only
इंजन और गियरबॉक्स
2022 मारुति ब्रेजा नई अर्टिगा से लिए गए नए 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। पुरानी पड़ गई 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को नई 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट से बदल दिया जाएगा जैसा कि हमने अपडेटेड अर्टिगा में देखा है। एक 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता रहेगा।