{"_id":"62fc71b04a43dd53141afd53","slug":"mahindra-xuv400-ev-launch-date-in-india-mahindra-xuv400-range-specification-features-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV400: इस दिन लॉन्च हो रही है महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400, जानें रेंज और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV400: इस दिन लॉन्च हो रही है महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400, जानें रेंज और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:12 AM IST
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 एसयूवी की लॉन्चिंग सितंबर के लिए निर्धारित है।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 एसयूवी की लॉन्चिंग अगले महीने 6 सितंबर के लिए निर्धारित है और इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह मॉडल महिंद्रा की XUV300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV400 का मुकाबला Tata Nexon EV Max से है। इसके ICE वर्जन के उलट, जिसकी लंबाई 3995mm है, इलेक्ट्रिक XUV400 लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी और इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। इसकी चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।
ड्राइविंग रेंज
X100 प्लेटफॉर्म पर आधारित Mahindra XUV400 LG केम से हासिल किए गए उच्च-ऊर्जा-घनत्व वाले एनएमसी बैटरी का इस्तेमाल करेगी। कंपनी का कहना है कि ये बैटरी सेल टाटा की नेक्सन ईवी में इस्तेमाल होने वाले सिलिंड्रिकल एलएफपी सेल की तुलना में बेहतर हैं। एनएमसी बैटरी ज्यादा पावर और लंबी दूरी की यात्रा सुनिश्चित करेगी। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के फुल चार्ज होने पर 400 किमी से ज्यादा रेंज देने की संभावना है।
Trending Videos
2 of 4
Mahindra XUV400 EV
- फोटो : For Reference Only
कैसा होगा लुक और डिजाइन
इलेक्ट्रिक एसयूवी को सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट अवतार में दिखाया गया था। मॉडल के फाइनल वर्जन में कॉन्सेप्ट मॉडल के ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रख गया है। हालांकि, कुछ बदलाव किए गए हैं जो इसे इसके ICE समकक्ष से अलग करते हैं। XUV400 में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ नए डिजाइन किए गए हेडलैम्प्स, रिवाइज्ड टेलगेट और नए टेललैंप क्लस्टर्स हैं।
फीचर्स
कार के केबिन की बात करें तो, महिंद्रा एक्सयूवी400 में ब्रांड की एड्रेनो एक्स कनेक्टेड कार एआई टेक्नोलॉजी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है। इलेक्ट्रिक एसयूवी ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से भी लैस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Mahindra XUV400 EV Concept
- फोटो : Mahindra
मुकाबला
पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV400 EV को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। एक रेगुलर वर्जन और एक लंबी दूरी वाला वर्जन होगा। रेगुलर वर्जन टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देगा। जबकि लंबी दूरी वाले वर्जन का मुकाबला MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) और Hyundai Kona Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) से होगा।
4 of 4
Mahindra Electric Cars
- फोटो : Mahindra
जल्द आ रही हैं ये एसयूवी
अन्य अपडेट्स की बात करें तो, घरेलू वाहन निर्माता ने हाल ही में महिंद्रा के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी आगामी पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इन कॉन्सेप्ट एसयूवी पर आधारित मॉडल दो उप-ब्रांडों, XUV.e और BE के जरिए बेचे जाएंगे। XUV.e रेंज में XUV.e8 (इलेक्ट्रिक XUV700) और XUV.e9 कूपे SUV शामिल होंगी और BE मॉडल लाइनअप में BE.05, BE.07 और BE.09 शामिल होंगे। कार निर्माता ने पुष्टि की है कि उत्पादन के लिए तैयार Mahindra XUV.e8 की बिक्री दिसंबर 2024 में शुरू हो जाएगी और पहली BE SUV अक्तूबर 2025 में बाजार में लॉन्च होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X