सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Ertiga 2022 लॉन्च: 7-सीटर नई मारुति अर्टिगा 2022 एमपीवी में मिला सीएनजी के साथ नया इंजन, 6-स्पीड AT, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 01:01 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने शुक्रवार को न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 MPV (मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 एमपीवी) को आधिकारिक तौर पर भारत में कई अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga 2022 Model New Launched in India Maruti Suzuki launches New Generation Ertiga 2022 Facelift Know maruti suzuki ertiga 2022 mileage Price Features Specifications
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Ltd (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने शुक्रवार को न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 MPV (मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 एमपीवी) को आधिकारिक तौर पर भारत में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया है। 


कितनी है कीमत
Maruti Suzuki Ertiga 2022 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये रखी गई है। जो ZXi+ वैरिएंट 12.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। यह पहली बार है जब मारुति अर्टिगा के टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXi वैरिएंट पर सीएनजी का ऑप्शन दे रही है। लेकिन इसके साथ ही कई अन्य नए बदलाव किए गए हैं जो एमपीवी को फिर से एक आकर्षक विकल्प बनाने का वादा करते हैं।
Trending Videos
Maruti Suzuki Ertiga 2022 Model New Launched in India Maruti Suzuki launches New Generation Ertiga 2022 Facelift Know maruti suzuki ertiga 2022 mileage Price Features Specifications
Maruti Suzuki Ertiga 2022 - फोटो : Maruti Suzuki (Video Grab)
11 वैरिएंट्स
लेटेस्ट Ertiga चार ट्रिम्स और 11 ब्रॉड वैरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ में तीन ऑटोमैटिक ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि CNG विकल्प भी दो वैरिएंट्स VXi और ZXi में उपलब्ध है।

इंजन और गियरबॉक्स
मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में पहले से बेहतर नया के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। इस इंजन को एमपीवी द्वारा दी जाने वाली ईंधन दक्षता को और बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जबकि पिछले मॉडल वाले 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड यूनिट दिया गया है। मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga 2022 Model New Launched in India Maruti Suzuki launches New Generation Ertiga 2022 Facelift Know maruti suzuki ertiga 2022 mileage Price Features Specifications
Maruti Suzuki Ertiga 2022: - फोटो : Maruti Suzuki
कितना है माइलेज
न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 पेट्रोल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड में नई अर्टिगा का माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम है। 
 
Maruti Suzuki Ertiga 2022 स्पेसिफिकेशंस    
अधिकतम पावर (kW@rpm) पेट्रोल 136.8@4400
  सीएनजी 136.0@4400 (पेट्रोल मोड)
    121.5@4200 (सीएनजी मोड)
अधिकतम टॉर्क (Nm@rpm)    
  पेट्रोल 75.8@6000 
  सीएनजी 74.0@6000 (पेट्रोल मोड)
    64.6@5500 (सीएनजी मोड)
     
माइलेज पेट्रोल 20.51 किमी/लीटर (MT) 
    20.30 किमी/लीटर (AT)
  सीएनजी 26.11 किमी/किग्रा (MT)
Maruti Suzuki Ertiga 2022 Model New Launched in India Maruti Suzuki launches New Generation Ertiga 2022 Facelift Know maruti suzuki ertiga 2022 mileage Price Features Specifications
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
लेटेस्ट अर्टिगा के केबिन को नयापन देने पर काफी ध्यान दिया गया है। 2022 मारुति सुजुकी एर्टिगा फेसलिफ्ट, अपने टॉप-स्पेक ZXi + ट्रिम में, 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन से लैस है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्लेको सपोर्ट करते हैं। इसमें 40 से ज्यादा फीचर्स के साथ सुजुकी कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एक ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है। अन्य फीचर्स में 4 एयरबैग, ईबीडी और बीए के साथ एबीएस, हिल-होल्ड असिस्ट, ईएसपी, आईएसओफिक्स माउंट, पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, एयर-कूल्ड कपहोल्डर और तीनों पंक्तियों के लिए एसी वेंट शामिल हैं। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में नई अर्टिगा का Renault Triber (रेनो ट्राइबर) और Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) के साथ मुकाबला जारी रहेगा। और हाल ही में लॉन्च की गई किआ कैरेंस भी अर्टिका की प्रतिद्वंद्वी है, जिसके लोवर वैरिएंट्स इसी कीमत पर आते हैं।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga 2022 Model New Launched in India Maruti Suzuki launches New Generation Ertiga 2022 Facelift Know maruti suzuki ertiga 2022 mileage Price Features Specifications
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Reference Only
7 लाख यूनिट्स की हुई बिक्री
Ertiga को पहली बार 2012 में तीन-पंक्ति वाहन के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था और पिछले एक दशक में इसने कई खरीदार मिले हैं। देश में टॉप-10 बिकने वाली कारों की सूची में अर्टिगा नियमित रूप से शामिल रहती है और इसकी सात लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची गई हैं। इस कार में कंपनी-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन इसकी बिक्री की रफ्तार को बढ़ाने में मदद करता है। अतीत में, इस एमपीवी के मामले में जिस चीज ने मदद की है, वह है इसकी सस्ती कीमत, बड़ी स्पेस वाला केबिन और विश्वसनीय ड्राइविंग पावर। ऐसा लगता है कि मारुति सुजुकी ने इन प्रमुख विशेषताओं पर जोर देना जारी रखा है, साथ ही एडवांस्ड फीचर्स और थोड़े स्मार्ट बाहरी डिजाइन पर भी ध्यान दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed