{"_id":"64ad3d52953bf513190c02e7","slug":"mercedes-benz-clocks-its-best-ever-h1-and-q2-sales-performance-in-india-mercedes-benz-india-sales-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz India: मर्सिडीज-बेंज ने 2023 की पहली छमाही में बेचीं पहले से कहीं ज्यादा कारें, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz India: मर्सिडीज-बेंज ने 2023 की पहली छमाही में बेचीं पहले से कहीं ज्यादा कारें, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz A-Class and Mercedes-AMG A 45 S 4MATIC+ Facelifts
- फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में जनवरी से जून के बीच 8,528 यूनिट्स बेचकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। यह देश की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता के लिए साल-दर-साल 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Trending Videos
Mercedes-Benz Car
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज इस समय विभिन्न प्रकार के मॉडल पेश करती है और पावरट्रेन विकल्पों में पेट्रोल और डीजल मोटर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। कंपनी अपने AMG लाइनअप वाहनों को भी मजबूत कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि जर्मन वाहन निर्माता कंपनी पहले ही दो ऑल-एएमजी मॉडल - AMG SL55 Roadster (एएमजी एसएल55 रोडस्टर) और AMG GT 63 SE Performance (एएमजी जीटी 63 एसई परफॉर्मेंस) लॉन्च कर चुकी है। जी-वैगन के दो वर्जन भी हाल ही में लॉन्च किए गए थे - Adventure Edition (एडवेंचर एडिशन) और AMG Line (एएमजी लाइन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Santosh Iyer, MD & CEO, Mercedes-Benz India launching AMG E 53 Cabriolet
- फोटो : Mercedes Benz
टॉप-एंड मर्सिडीज मॉडल पर फोकस
मर्सिडीज ने इस कैलेंडर वर्ष की शुरुआत यह एलान करके की थी कि वह अपने टॉप-एंड मॉडलों पर बड़ा ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने तर्क दिया कि ऐसे वाहनों की अच्छी मांग है और इस मांग को पूरा करने की जरूरत है। जैसे, AMG SL55 रोडस्टर, AMG GT 63 SE परफॉर्मेंस और अपडेटेड G-क्लास जैसे मॉडल लॉन्च किए गए हैं।
जर्मन ब्रांड का दावा है कि इस साल भारत में बेची गई हर चार मर्सिडीज में से एक टॉप-एंड व्हीकल (टीईवी) रही है।

Mercedes-Benz E-Class 2024
- फोटो : Mercedes-Benz
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मर्सिडीज कोई एसयूवी नहीं है
मर्सिडीज का दबदबा बरकरार है लेकिन पोर्टफोलियो के भीतर, E-Class LWB (ई-क्लास एलडब्ल्यूबी) की अद्वितीय कामयाबी झंडे गाड़ रही है। यह सेडान देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मर्सिडीज थी और है और नए मॉडलों के शामिल होने के बावजूद इसकी बिक्री की रफ्तार मजबूत बनी हुई है।

Mercedes Benz GLE
- फोटो : Mercedes Benz
हालांकि एसयूवी की बात करें तो, ताज GLE (जीएलई) के सिर पर है। जबकि GLC (जीएलसी) की लॉन्च भी नजदीक है।
इन सभी लॉन्चों ने मर्सिडीज को इस कैलेंडर वर्ष को अभूतपूर्व ऊंचाई पर बंद करने के लिए आश्वस्त स्थिति में ला खड़ा किया है। 3,500 से ज्यादा यूनिट्स के ऑर्डर बैंक के साथ, कंपनी का दावा है कि आगे का रास्ता अच्छा दिख रहा है। साथ ही यह ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराती है।