{"_id":"66e7fcf64303782e380c35a4","slug":"mercedes-benz-eqs-580-4matic-launched-in-india-know-price-range-features-specifications-details-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz EQS: मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 4Matic भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz EQS: मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 4Matic भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS 580 4Matic Electric SUV
- फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारतीय बाजार में EQS 580 4Matic एसयूवी लॉन्च की है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ तय की गई है। कंपनी ने हाल ही में Maybach EQS SUV लॉन्च किया है। मर्सिडीज-बेंज मायबैक EQS SUV की कीमत 2.25 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का दावा है कि उसे एक सप्ताह में मायबैक EQS SUV के लिए 50 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं।
Trending Videos
Santosh Iyer, CEO & MD, Vyankatesh Kulkarni, ED and Head of Operations, Mercedes-Benz India
- फोटो : Mercedes-Benz
बैटरी पावर और रेंज
मर्सिडीज-बेंज EQS एसयूवी को भारत में लॉन्च किया गया है। लेकिन देश में उपलब्ध एकमात्र वर्जन 580 4MATIC होगा। एसयूवी में 118 kWh का बैटरी पैक मिलता है। EQS SUV का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 809 किमी (ARAI) की ड्राइविंग रेंज देता है।
EQS SUV में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, हर एक्सेल पर एक है, जो कुछ असाधारण रूप से स्लीक, स्ट्रॉन्ग प्रोपल्शन देता है। ऑल-व्हील ड्राइव 537 hp और 858 Nm के टॉर्क का आउटपुट देता है। जिससे यह 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम विभिन्न ड्राइविंग परिस्थितियों में SUV के ऑप्टिम ट्रैक्शन और हैंडलिंग को सपोर्ट करता है।

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic Electric SUV,
- फोटो : Mercedes-Benz
कैसा है एक्सटीरियर
जर्मन लग्जरी कार निर्माता के बाकी EQE इलेक्ट्रिक मॉडलों से मिलता-जुलता, मर्सिडीज-बेंज EQS SUV भी बेहतर एरोडायनामिक्स के लिए काफी स्लीक लाइन को प्राथमिकता देता है। हालांकि अभी भी यह कार मूल रूप से अपने मर्सिडीज-बेंज GLS एसयूवी की साइज के बराबर है। लेकिन नई EQS SUV लगभग 5,125 mm लंबी, 1,959 mm चौड़ी और 1,718 mm ऊंची है।

मायबैक EQS SUV के सिल्हूट के समान, स्टैंडर्ड EQS SUV में एक बड़ा ब्लैक पैनल ग्रिल, एंगुलर एलईडी हेडलाइट्स और एक हॉरिजन्टल एलईडी लाइट बार सामने की तरफ है। जो अन्य EQ मॉडलों से काफी मिलता-जुलता है। लुक के मामले में नया इलेक्ट्रिक मॉडल, Maybach EQS की तुलना थोड़ी कमतर है। जिसमें क्रोम की स्टाइलिंग थोड़ी कम है और सिंगल-टोन कलर स्कीम दी गई है। मर्सिडीज-बेंज EQS 580 4Matic SUV को AMG लाइन पैकेज मिलता है। जो स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बंपर के साथ-साथ 21 इंच AMG लाइन डायमंड कट एलॉय व्हील्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Santosh Iyer, CEO & MD and Lance Bennett, VP of Sales and Marketing at Mercedes-Benz
- फोटो : Mercedes-Benz
इंटीरियर और फीचर्स
मायबैक EQS की तुलना में इसमें भी बारीक थीम मिलता है। अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी के उलट, स्टैंडर्ड EQS एसयूवी में सिर्फ 7-सीट लेआउट मिलता है। केबिन में 'हाइपरस्क्रीन' मिलता है जिसमें ट्रिपल स्क्रीन शामिल हैं। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 17.7-इंच सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं। इसमें एक वैकल्पिक हेड-अप डिस्प्ले भी है, जिसमें ऑगमेंटेड रियलिटी नेविगेशन है। इसमें आगे लेदर अपहोल्स्टर्ड सीट्स, सॉफ्ट-टच मटेरियल, 5-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS लेवल 2, 9-एयरबैग और बहुत कुछ मिलता है।