सब्सक्राइब करें

MG ZS EV: एमजी मोटर ने ADAS लेवल-2 के साथ लॉन्च की भारत की पहली प्योर-इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी जेडएस ईवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
MG Motor India launches ZS EV SUV with Autonomous Level-2 ADAS Features Know Price Features Specs
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India
ब्रिटिश ऑटोमोबाईल ब्रांड MG Motor की भारतीय सहायक कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने बुधवार को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) लेवल 2 के साथ ZS EV (जेडएस ईवी) के इन्हेंस्ड वैरिएंट को लॉन्च किया है, जो 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की पेशकश करती है। कंपनी ने इसकी सीमित समय के लिए इसकी इंट्रोडक्ट्री स्पेशल कीमत 27.89 लाख रुपये रखी है। यानी बाद में इसकी कीमतों में इजाफा हो सकता है। भारत में MG ZS EV की कीमतें 23.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं, जबकि नए ADAS वैरिएंट आने से पहले टॉप-एंड वर्जन की कीमत 27.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हुआ करती थी।

 
Trending Videos
MG Motor India launches ZS EV SUV with Autonomous Level-2 ADAS Features Know Price Features Specs
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India
क्या है ऑटोनोमस लेवल-2
ऑटोनोमस लेवल-2 (एडीएएस) की विशेषताएं ड्राइविंग की विभिन्न परिस्थितियों में असिस्टेंस, कंट्रोल और कम्फर्ट प्रदान कर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं। कंपनी का कहना है कि एमजी जेडएस ईवी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विकास हो रहा है, और इसमें इलेक्ट्रिक पावर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऑटोनॉमस क्षमताओं का बेहतरीन मिश्रण है। भविष्य के लिए डिजाइन की गई यह एसयूवी गुड ऑन-रोड छवि पेश करते हुए ड्राइविंग को सुविधाजनक बनाती हैं, और खूबसूरत इंटीरियर के साथ आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor India launches ZS EV SUV with Autonomous Level-2 ADAS Features Know Price Features Specs
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India
ADAS-2 की खूबियां
MG ZS EV की एडीएएस लेवल 2 टेक्नॉलॉजी सेंसिटिविटी के तीन स्तरों - लो, मीडियम और हाई एवं चेतावनी के तीन स्तरों - हैप्टिक, ऑडियो एवं विज्युअल पर काम करती है, जिनकी मदद से यह ड्राइविंग एक्सपीरियंस और सवारियों की सुरक्षा बढ़ा देती है। ट्रैफिक जैम असिस्ट (टीजेए) ट्रैफिक की भीड़ के बीच भी ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करता है। स्पीड असिस्ट सिस्टम (एसएएस) ओवर स्पीडिंग की चेतावनी दे उससे बचाता है। लेन फंक्शंस ड्राइविंग लेन से बाहर निकलने से रोककर सुरक्षा में सुधार लाता है। एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (एसीसी) ड्राइवर की थकावट को कम कर सुविधा बढ़ाता है और सुरक्षा के लिए सामने के वाहन से एक उचित दूरी बनाकर रखता है।
MG Motor India launches ZS EV SUV with Autonomous Level-2 ADAS Features Know Price Features Specs
MG ZS EV - फोटो : MG Motor
एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, गौरव गुप्ता ने कहा, "पूरे विश्व में सफल एमजी जेडएस ईवी ऑटोनोमस लेवल-2 (एडीएएस) के साथ सुरक्षा और सुविधा लेकर आई है, और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सस्टेनेबल भविष्य के लिए एमजी की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित करती है। भारतीय उपभोक्ताओं को ओनरशिप का एक व्यवहारिक और आकर्षक एक्सपीरियंस और सुलभ इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रदान करके एमजी मोटर इंडिया का मकसद जीरो-उत्सर्जन के भविष्य की ओर बढ़ने में तेजी लाना और भारत में EV के परिवेश को बढ़ावा देना है।"
 
विज्ञापन
MG Motor India launches ZS EV SUV with Autonomous Level-2 ADAS Features Know Price Features Specs
MG ZS EV Electric Car - फोटो : MG Motor
ड्राइविंग रेंज
ADAS के साथ MG ZS EV के अन्य सभी डिटेल्स एक साल पहले लॉन्च किए गए फेसलिफ्ट वर्जन के समान हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी 50.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है जो DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यूनिट को बेहतर धूल और पानी प्रतिरोध प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज करने पर 461 किलोमीटर की रेंज देती है। 

इंजन पावर और स्पीड
MG ZS EV की 8-लेयर हेयरपिन मोटर 176 PS पावर जेनरेट करती है। यह कार सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार में तीन ड्राइविंग मोड्स- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। इसलिए ड्राइवर की जरूरत के मुताबिक ड्राइविंग को कस्टमाइज किया जा सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed