सब्सक्राइब करें

Auto Expo में MG Motor पेश करेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्जिंग पर चलेगी 250 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Jan 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
MG Motor will debut its Baojun E100 MG electric car under Rs 10 lakh in auto expo 2020
Baojun E100 Electric car Charging - फोटो : Social Media

सात फरवरी से 12 फरवरी तक चलने वाले ऑटोमोबाइल सेक्टर के सबसे बड़े महाकुंभ ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020) में MG Motor बड़ा धमाल मचाने जा रही है। ऑटो एक्सपो में एमजी अपनी फैमिली इलेक्ट्रिक कार भी पेश करेगी, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। वहीं इस ऑटो एक्सपो में एमजी अपनी क्रॉसओवर एसयूवी MG ZS EV भी शोकेस करेगी, जिसने इलेक्ट्रिक कारों में बुकिंग के अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। माना जा रहा है कि एमजी ऑटो एक्सपो में 14 कारों को पेश करेगी।

Trending Videos
MG Motor will debut its Baojun E100 MG electric car under Rs 10 lakh in auto expo 2020
Baojun E100 Electric car - फोटो : Genral Motors

18-24 महीनों में पांच नए प्रोडक्ट्स

आइए बात करते हैं एमजी की इस ऑटो एक्सपो में पेश होने वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार के बारे में, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ब्रिटिश ब्रांड एमजी मोटर का अधिपत्य रखने वाले समूह शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कारपोरेशन (SAIC) ने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले 18 से 24 महीनों में भारत में पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor will debut its Baojun E100 MG electric car under Rs 10 lakh in auto expo 2020
Baojun E100 Electric car spy pic - फोटो : Team-BHP

टेस्टिंग के दौरान पिक्चर्स लीक

कंपनी का दावा है कि उनकी इस छोटी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। हालांकि कंपनी ने इस कार के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कार की टेस्टिंग के दौरान जो पिक्चर्स लीक हुई हैं, उनसे लग रहा है कि इसका नाम MG E100 होगा। जिसे चीन में Baojun E100 EV भी कहा जाता है। इस कार को युवाओं और छोटे परिवारों को ध्यान में रख कर लॉन्च किया जाएगा।
 

MG Motor will debut its Baojun E100 MG electric car under Rs 10 lakh in auto expo 2020
Baojun E100 Electric car REd - फोटो : Social Media

250 किमी की रेंज

खबरों के मुताबिक चार सीटों वाली यह कार एक बार की चार्जिंग में 250 किमी तक की दूरी तय करेगी। इसमें 29 kWकी इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जो 39 एचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देगी। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें लीथियम ऑयन बैटरी पैक मिलेगा, जो नॉर्मल चार्जर से 7.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इस कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा, जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करेगा।  

विज्ञापन
MG Motor will debut its Baojun E100 MG electric car under Rs 10 lakh in auto expo 2020
Baojun E100 Electric car Rear - फोटो : Social Media

मिलेंगे ये फीचर्स                          

इस कार की व्हीलबेस 1600 एमएम का होगा और ऊंचाई 1670 एमएम होगी। इसका टर्निंग रेडियस 3.7 मीटर का होगा। जिसके चलते इस कार को आसानी से कम जगह वाले पार्किंग स्पेस में भी पार्क किया जा सकेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed