सब्सक्राइब करें

Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए NHAI की ₹18 करोड़ की योजना को मंजूरी, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार के लिए NHAI की 18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली। फेंसिंग, पुलिस बूथ, नए साइनबोर्ड और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर लगेंगे।

विज्ञापन
NHAI Approves Rs 18 Crore Safety Upgrade Plan for Delhi-Meerut Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) (डीएमई) पर सुरक्षा और ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और ट्रैफिक को सुचारु करना है।


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से NHAI पर पड़ सकता है ₹4,500 करोड़ का बोझ, ICRA का अनुमान
Trending Videos
NHAI Approves Rs 18 Crore Safety Upgrade Plan for Delhi-Meerut Expressway
Meerut-Delhi Expressway - फोटो : एएनआई
योजना में क्या-क्या होगा शामिल
इस योजना के तहत 15 किलोमीटर लंबे हिस्से पर दोनों ओर फेंसिंग (बाड़) लगाई जाएगी। इसके अलावा, अंडरपास में और ज्यादा साइनबोर्ड तथा ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर लगाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट्स पर ट्रैफिक बूथ भी बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि डिजइन मंजूर होते ही यह काम 7-8 महीने में पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में दो नए मार्वल-थीम वाले वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में FY26 में 6-9 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, ICRA का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन
NHAI Approves Rs 18 Crore Safety Upgrade Plan for Delhi-Meerut Expressway
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछला और फिर - फोटो : X
हादसे के बाद बढ़ी सख्ती
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि डीएमई से NH-9 के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट्स काफी जोखिम भरे हो गए हैं। इसी वजह से 22 अगस्त को विजय नगर के पास IPEM कॉलेज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर कांस्टेबल विपिन कुमार की मौत हो गई थी। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी किया।

यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर लगभग 30% निजी कारें इस्तेमाल कर रही हैं वार्षिक फास्टैग पास
NHAI Approves Rs 18 Crore Safety Upgrade Plan for Delhi-Meerut Expressway
Delhi Meerut Expressway - फोटो : PTI
पुलिस बूथ और बैरिकेड्स की जरूरत
अतिरिक्त डीसीपी (ट्रैफिक) सचिदानंद ने कहा कि पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की और पुलिस बूथ लगाने का प्रस्ताव भेजा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक संभालते समय पुलिसकर्मी काफी खतरे में रहते हैं, इसलिए अब मूवेबल बैरिकेड्स भी हर एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर जल्द लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन
NHAI Approves Rs 18 Crore Safety Upgrade Plan for Delhi-Meerut Expressway
Traffic Jam on Delhi-Meerut Expressway - फोटो : PTI
एंट्री-एग्जिट प्वॉइंट्स और चुनौतियां
डीएमई पर भोजपुर, दासना, IPEM कॉलेज और ABES कॉलेज के पास एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट्स बने हैं। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं ताकि दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर जैसे प्रतिबंधित वाहन एक्सप्रेसवे में न घुस सकें। अधिकारियों के मुताबिक, कई बार लोग एग्जिट मिस कर देते हैं और एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहारों और पीक आवर पर यहां भारी भीड़ रहती है।

यह भी पढ़ें - Bike Taxi: कर्नाटक में फिर से बंद हुई बाइक टैक्सी, रैपिडो ने शुरी की 'बाइक डायरेक्ट', जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: 'दिल्ली बनेगी देश की ईवी कैपिटल, 2026 तक राजधानी में दौड़ेंगी 8,000 इलेक्ट्रिक बसें'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed