सब्सक्राइब करें

Delhi-Meerut Expressway: दोपहिया और तिपहिया वाहन चलाने पर देना होगा 20 हजार रुपये जुर्माना! जल्द आएगा फैसला

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:22 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) प्रतिबंधित वाहनों पर जुर्माना बढ़ाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) को सुरक्षित बनाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
NHAI planning to make the Delhi-Meerut Expressway DME safer by increasing fine on banned vehicles
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) प्रतिबंधित वाहनों पर जुर्माना बढ़ाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) को सुरक्षित बनाने की योजना बना रहा है। एक्सप्रेस वे दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलने की अनुमति नहीं देता है। NHAI, स्थानीय अधिकारियों के साथ, एक्सप्रेसवे पर अन्य प्रतिबंधित वाहनों के साथ ही दोपहिया और तिपहिया वाहनों को रोकने के प्रयास में ट्रैफिक फाइन (यातायात जुर्माना) 20 गुना बढ़ाने की योजना बना रहा है। डीएमई पर इस यातायात नियम का उल्लंघन करने पर इस समय 1,000 रुपये का जुर्माना लगता है। 
Trending Videos
NHAI planning to make the Delhi-Meerut Expressway DME safer by increasing fine on banned vehicles
Delhi Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का 60 किलोमीटर का आखिरी सेगमेंट, जो गाजियाबाद को अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली से जोड़ता है, सड़क के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक है। इन दोनों जगहों के बीच आने-जाने वाले लोग अक्सर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक्सप्रेस-वे का सहारा लेते हैं। सर्विस लेन में छोटे और धीमे वाहनों को चलने की अनुमति है, वहीं एक्सप्रेसवे के मुख्य हिस्से पर स्कूटर और बाइक चलाने की मनाही है। गाजीपुर चौराहे से मेरठ की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की स्पीड लिमिट (गति सीमा) 100 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
NHAI planning to make the Delhi-Meerut Expressway DME safer by increasing fine on banned vehicles
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर उल्टी दिशा में आता स्कूटी सवार - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया और तिपहिया वाहनों को अक्सर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए और दिल्ली-एनसीआर के करीब एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर चलते हुए देखा जाता है। हाल के दिनों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से पर कुछ घातक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले हफ्ते, दो अन्य लोगों के साथ एक 18 वर्षीय लड़की की उस समय मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियमों को सही से नहीं लागू करने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
NHAI planning to make the Delhi-Meerut Expressway DME safer by increasing fine on banned vehicles
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
NHAI और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को लगता है कि इस समय जुर्माना 1,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने से दोपहिया और तिपहिया वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दूर रखने में मदद मिलेगी। बढ़े हुए जुर्माने पर अंतिम फैसला इस महीने के दूसरे हफ्ते से पहले होने की उम्मीद है। जल्द ही नया नियम लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन
NHAI planning to make the Delhi-Meerut Expressway DME safer by increasing fine on banned vehicles
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मई 2018 में इसका उद्घाटन करने के तीन साल बाद, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को इस साल एक अप्रैल को जनता के इस्तेमाल के लिए खोला गया था। परियोजना को 8,346 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ने दोनों शहरों के बीच लगभग दो घंटे की दूरी को महज 45 मिनट में पूरा करने का वादा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed