{"_id":"66f7fae3f66248ca60016115","slug":"night-outs-dangerous-tips-for-safe-journey-know-the-details-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Driving Tips: रात को करते हैं कार से सफर, तो सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जान लीजिए ये खास बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Driving Tips: रात को करते हैं कार से सफर, तो सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जान लीजिए ये खास बातें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
Link Copied
देशभर में काफी लोग अपनी कार से रात को सफर करते हैं। दिन के मुकाबले रात में कार चलाना थोड़ा अलग और थोड़ा मुश्किल भी होता है। अगर आप भी अक्सर रात से कार में सफर करते हैं तो आपको इस खबर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, रात में कार चलाने के दौरान चालकों के सामने कई तरह की चुनौतियां आती हैं, ऐसे में अगर आप रात के समय सेफ ड्राइविंग करना चाहते हैं तो इस खबर में जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
Trending Videos
कार की सर्विस जरूरी
2 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप रात के समय पर कार चलाने काम करते हैं या फिर अक्सर किसी काम के लिए रात को कार ड्राइव करते हैं तो कार का नियमित तौर पर सही ढंग से रखरखाव काफी जरूरी है। दरअसल, कई बार रात के समय अगर किसी अनजान रास्ते पर कार में कोई दिक्कत आ जाए तो किसी की मदद लेना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात के सफर से पहले कार के कई अहम और नाजुक पार्ट्स को चेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैटरी की नियमित जांच
3 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
रात को कार चलाते हैं तो कार की बैटरी पूरी तरह से चार्ज होनी चाहिए। अगर गाड़ी की बैटरी कमजोर होगी तो कार की हैडलाइट समेत सभी इलेक्ट्रिक चीजों पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में रात के अंधेरे में कार की हैडलाइट काम नहीं करेगी तो गाड़ी चलाने में दिक्कत हो सकती है। कई बार इस वजह से हादसा भी हो जाता है, क्योंकि पहले से ही कई रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था नही होती है।
लेन ड्राइविंग जरूरी
4 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
रात के समय पर कार से सुरक्षित सफर करना चाहते हैं तो गाड़ी को एक लेन में ही चलाने का प्रयास करें। ताकि बार-बार लेन बदलने की टेंशन हो। साथ ही लेन बदलने से पहले आसपास के वाहनों को सही वक्त पर इंडीकेटर्स दें, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। इसके साथ ही रात के समय पर कार को बीच सड़क पर न रोकें, ऐसा करने से हादसों की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
5 of 5
Car Driving Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप रात के समय पर कार चलाने के आदि नहीं हैं तो पहले से अपनी तैयारी करके चलें। जैसे- रात से सफर के पहले पर्याप्त नींद और हल्का खाने के साथ सफर पर निकलना चाहिए। वहीं, अगर रात के वक्त पर कार चलाने के दौरान तेज आवाज में गाने न चलाएं, ऐसा करने से आसपास के ट्रैफिक की सही जानकारी नहीं मिल पाती है, इस वजह से भी कई बार कार हादसे का शिकार हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।