{"_id":"681a0cfa1415f17b5b073ff9","slug":"odysse-launches-low-speed-electric-scooter-hyfy-know-price-range-features-specifications-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Odysse HyFy Electric Scooter: ओडिसी ने नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy किया लॉन्च, जानें कीमत-रेंज-फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Odysse HyFy Electric Scooter: ओडिसी ने नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy किया लॉन्च, जानें कीमत-रेंज-फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 06:52 PM IST
सार
मुंबई की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Odysse (ओडिसी) ने अपना अब तक का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Odysse HyFy Electric Scooter
- फोटो : Odysse
मुंबई की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Odysse (ओडिसी) ने अपना अब तक का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 42 हजार रुपये रखी गई है। यह एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो खासतौर पर शहरों में छोटे सफर के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि HyFy की बुकिंग 10 मई 2025 से देशभर में सभी डीलरशिप्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
Odysse HyFy Electric Scooter
- फोटो : Odysse
बैटरी ऑप्शन और रेंज
Odysse HyFy दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है - 48V और 60V, जो इसे 250W की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जिससे यह लो-स्पीड ईवी कैटेगरी में आता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 70 से 89 किलोमीटर तक चल सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 8 घंटे का समय लगता है।
HyFy में लीथियम-आयन और ग्रैफीन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर और टिकाऊ हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 की बिक्री रुकी, एक पुर्जे ने रोकी डिलीवरी

डेली इस्तेमाल के लिए मुफीद
शहर के ट्रैफिक और छोटी सड़कों को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर को हल्का और कॉम्पैक्ट बनाया गया है, जिससे यह भीड़-भाड़ में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एलईडी डिजिटल मीटर, और रोजमर्रा के सामान के लिए अच्छा बूट स्पेस भी दिया गया है।
कलर ऑप्शन
HyFy को पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। जिसमें रॉयल मैट ब्लू, सेरामिक सिल्वर, ऑरोरा मैट ब्लैक, फ्लेयर रेड और जेड ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी ने लॉन्च की नई विंडसर प्रो, मिलेगी ज्यादा रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

साइज, ब्रेकिंग और सस्पेंशन
HyFy की लंबाई 1790 mm, चौड़ाई 750 mm और ऊंचाई 1165 mm है। इसका व्हीलबेस 1325 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 215 mm है। सीट की ऊंचाई 790 mm है और इसका कुल वजन सिर्फ 88 किलो (कर्ब वेट) है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 130 mm डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है।
यह भी पढ़ें - Honda Elevate Apex Summer Edition: होंडा एलिवेट का नया एपेक्स समर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

कंपनी की उम्मीदें
किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के मौके पर ओडिसी के संस्थापक नेमिन वोरा ने कहा, "हमारा नया लो-स्पीड स्कूटर इस बात का सबूत है कि ओडिसी इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि हर वर्ग का इंसान साफ और स्मार्ट मोबिलिटी को अपना सके, खासकर वे लोग जो बजट में रहकर डेली ट्रैवल या डिलीवरी का काम करते हैं।"
यह भी पढ़ें - Traffic Violations: सावधान! जल्द ही बार-बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - TVS Sport: टीवीएस स्पोर्ट का नया मिड-टियर वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha Aerox 155: यामाहा ने लॉन्च किया 2025 एरोक्स 155, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव