{"_id":"681a00dfdf67ded4760f5d7a","slug":"royal-enfield-ceases-bookings-and-sales-of-scram-440-motorcycle-claims-report-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 की बिक्री रुकी, एक पुर्जे ने रोकी डिलीवरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 की बिक्री रुकी, एक पुर्जे ने रोकी डिलीवरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 06:00 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर में हुए मोटोवर्स इवेंट के दौरान Scram 440 (स्क्रैम 440) बाइक पेश की थी। यह बाइक इस साल जनवरी 2025 में बिक्री के लिए आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी बिक्री अप्रैल से रोक दी गई है।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 440
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर में हुए मोटोवर्स इवेंट के दौरान Scram 440 (स्क्रैम 440) बाइक पेश की थी। यह बाइक पुराने Scram 411 का अपग्रेडेड वर्जन थी, जिसमें बड़ा इंजन और ज्यादा पावर व टॉर्क दिया गया था। साथ ही Scram 440 में उन सभी खामियों को भी दूर किया गया था जो पहले मॉडल में देखी गई थीं।
Trending Videos
Royal Enfield Scram 440
- फोटो : Royal Enfield
क्यों रोकी गई बिक्री? उत्पादन भी रुका
रिपोर्ट बताती है कि रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 440 का उत्पादन फिलहाल रोक दिया है। क्योंकि कुछ यूनिट्स में इंजन दोबारा स्टार्ट नहीं होने की समस्या सामने आई है। आमतौर पर बाइक चलती रहती है, लेकिन जब इंजन को बंद किया जाता है, तो वह री-स्टार्ट नहीं होता। माना जा रहा है कि यह दिक्कत मैग्नेटो में लगे 'वुडरफ की' नाम के एक खास पुर्जे की वजह से हो रही है।
यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी ने लॉन्च की नई विंडसर प्रो, मिलेगी ज्यादा रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

ग्राहकों की बाइकों में शुरू हुआ सुधार कार्य
चेन्नई स्थित कंपनी ने डीलर्स को अपडेटेड पार्ट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। ताकि जो बाइक्स ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं, उनमें सुधार किया जा सके। हालांकि, 10 अप्रैल 2025 के बाद से कोई नई यूनिट ना तो भेजी गई है और ना ही बुकिंग ली गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक बेची गई स्क्रैम 440 बाइक्स में से सिर्फ 2 प्रतिशत यूनिट्स में ही यह दिक्कत देखी गई है।
ऐसा लगता है कि रॉयल एनफील्ड इस बार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती और प्रोडक्शन दोबारा शुरू करने से पहले पूरी तरह से सतर्क है।
यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

जून में फिर शुरू हो सकती है बिक्री
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी जून 2025 तक स्क्रैम 440 की बिक्री और बुकिंग दोबारा शुरू करने का लक्ष्य बना रही है। लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। SIAM की वेबसाइट पर भी इस बाइक को लेकर कोई रिकॉल नोटिस दर्ज नहीं है।
यह भी पढ़ें - Traffic Violations: सावधान! जल्द ही बार-बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस, जानें डिटेल्स

स्क्रैम 440 की स्पेसिफिकेशन और कीमत
स्क्रैम 440 में 443cc का नया एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप व असिस्ट क्लच का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक दो वेरिएंट्स - ट्रेल और फोर्स में मिलती है। दोनों की कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - TVS Sport: टीवीएस स्पोर्ट का नया मिड-टियर वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha Aerox 155: यामाहा ने लॉन्च किया 2025 एरोक्स 155, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
यह भी पढ़ें - Jeep Wrangler Willys 41 Edition: जीप विलीस 41 स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, बिकेगी सिर्फ 30 यूनिट, जानें क्या है खास
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर चाहते हैं कि वर्षों तक चलती रहे आपकी कार, तो अपनाएं ये काम की टिप्स