फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric S1: ओला ने S1 Pro का सस्ता ऑप्शन एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 22 Aug 2022 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric launches S1 electric scooter in India ola s1 price ola s1 booking price
Ola Electric S1 - फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने सोमवार को S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 99,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया। यह 15 से 31 अगस्त के बीच 499 रुपये में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि नई Ola Electric S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 7 सितंबर से शुरू होगी। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि अर्ली एक्सेस परचेज विंडो 1 सितंबर को खुलेगी। Ola Electric S1 पिछले साल लॉन्च हुए S1 Pro (एस1 प्रो) का ज्यादा किफायती ऑप्शन है। ओला एस1 को पिछले साल पेश किए गए एस1 प्रो के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। ईवी निर्माता का दावा है कि एस1 प्रो की तरह ही, नया ओला एस1 मूवओएस 3 सहित सभी सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए उपलब्ध होगा। 
Ola Electric launches S1 electric scooter in India ola s1 price ola s1 booking price
Ola Electric S1 - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज
Ola S1 में 3kWh इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो इसे एक बार चार्ज करने पर 141 किमी की दूरी तय करने का दावा करता है। यह तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आता है। ईको मोड 128 किमी रेंज प्रदान करता है, जबकि सामान्य मोड 101 किमी रेंज देता है। स्पोर्ट्स मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किमी चलता है। कंपनी का दावा है कि Ola S1 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। 
Ola Electric launches S1 electric scooter in India ola s1 price ola s1 booking price
Ola Electric S1 - फोटो : Ola Electric
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। ओला के सीईओ ने दावा किया कि यह स्कूटर ओला एस1 प्रो की सफलता से प्रभावित था, जिसने सात महीनों में 70,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric launches S1 electric scooter in India ola s1 price ola s1 booking price
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
नया ओला स्कूटर ईवी निर्माता की फ्यूचर फैक्ट्री में बनाया जाएगा, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर फैक्ट्री है। ओला एस1 प्रो को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। इसका मुकाबला बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब आदि जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ है। हालांकि, स्कूटर को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। उनमें से सबसे बड़ा तब था जब कुछ महीने पहले ओला स्कूटर में आग लग गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed