{"_id":"649687e4eff2227a3c0288cc","slug":"ola-electric-to-roll-out-s1-electric-scooter-in-two-new-color-schemes-and-new-variant-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola S1: ओला लाएगी एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वैरिएंट और नए कलर स्कीम, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola S1: ओला लाएगी एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वैरिएंट और नए कलर स्कीम, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने पुष्टि की है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 को दो नए कलर स्कीम - लाइम ग्रीन और इलेक्ट्रिक ब्लू में पेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी नए वैरिएंट के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लाइनअप को बढ़ाएगी। दोनों अपडेट जुलाई 2023 में #endICEAge इवेंट में पेश किए जाएंगे।
Trending Videos
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कलर ऑप्शंस
नए रंगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी तीन वैरिएंट्स - एस1 स्टैंडर्ड, एस1 प्रो और एस1 एयर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इस समय, यह 11 कलर स्कीम में उपलब्ध है - लिक्विड सिल्वर, जेट ब्लैक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, गेरुआ, पोर्सिलेन व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, मार्शमैलो, नियो मिंट और मिलेनियल पिंक।

Ola Electric battery cell Gigafactory construction begins and Ola CEO Bhavish Aggarwal
- फोटो : Twitter/@bhash
बना रही है नया प्लांट
हाल ही में बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ने अपनी गीगाफैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू किया है। यह प्लांट, जो भारत की सबसे बड़ी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट होने का दावा करती है, देश में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगी। ओला की नई उत्पादन सुविधा तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 115 एकड़ में फैली होगी।
हाल ही में बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ने अपनी गीगाफैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू किया है। यह प्लांट, जो भारत की सबसे बड़ी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट होने का दावा करती है, देश में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगी। ओला की नई उत्पादन सुविधा तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 115 एकड़ में फैली होगी।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कंपनी ने पुष्टि की है कि फैक्ट्री अगले साल की शुरुआत से चालू हो जाएगी। इसकी उत्पादन क्षमता 5GWh (बैटरी सेल में) होगी, और अपनी पूरी क्षमता पर, इसकी क्षमता 100GWh होगी। पिछले साल, ओला इलेक्ट्रिक ने बेंगलुरु में अपना बैटरी इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
एक्सपीरियंस सेंटर
इसके साथ ही, ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य आने वाले महीनों में अपने बिक्री नेटवर्क को 1,000 टचप्वाइंट तक विस्तारित करना है। अपनी ईवी पहुंच को 1 से 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 से 10 प्रतिशत करने के लिए, दोपहिया वाहन निर्माता टियर I और टियर II शहरों में अपने एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करेगा।