भारत में इस समय TVS की Radeon काफी पसंद की जा रही है। अभी हाल ही में Radeon ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार लिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने अब Radeon को दो नए कलर्स Volcano Red और Titanium Grey में लांच किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 20 श्रेणी विशेष खूबियां। Radeon हर तरह के रोड्स पर आराम से चल सकती है। फिलहाल इस बाइक पर एक खास ऑफर भी चल रहा है, आइये जानते हैं...
{"_id":"5cd7af80bdec2207897f1b67","slug":"pay-rs-8999-and-take-home-tvs-radeon-with-20-best-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये की बाइक महज 8999 रुपये देकर ले जाए घर, इसमें मिलेंगी 20 खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
50 हजार रुपये की बाइक महज 8999 रुपये देकर ले जाए घर, इसमें मिलेंगी 20 खूबियां
Sun, 12 May 2019 01:51 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 12 May 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
TVS Radeon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 8999 रुपये देकर ले जाये TVS Radeon
TVS Radeon
ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने Radeon पर एक बहुत ही खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक महज 8999 रुपये देकर इस बाइक को अपने साथ ले जा सकता है। और बाकी की कीमत आसान EMI में चुका सकता है। EMI की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक सीधा शो-रूम से संपर्क कर सकता है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 50,070 रुपये रखी है।
फीचर्स
TVS Radeon
Radeon को खासतौर पर छोटे कस्बों और गावों को ध्यान में रखते हुए बनाया है पर ऐसा नहीं कि आप इसे मेट्रो सिटी में नहीं चला सकते, बिलकुल आप इसे चला सकते हैं। इसका डिजाइन बेहद सॉलिड है। यह बेहद प्रैक्टिकल बाइक है। इसका स्पीडोमीटर कार जैसे स्टाइल में है जिसमें आपकी कई तरह की इनफार्मेशन मिल जायेंगी साथ ही इसे रीड करना भी आसान है। इसकी लम्बी सीट आरामदायक है, और लम्बी दूरी के लिए यह अच्छी बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमदार इंजन
TVS Radeon
इंजन की बात करें तो बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp का मैक्सिमम पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। और एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है। बाइक का इंजन स्मूथ है। यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है। इसमें आपको असरदार ब्रेकिंग मिलती है।
विज्ञापन
डायमेंशन
TVS Radeon
बात डायमेंशन की करें तो Radeon की लंबाई 2006mm, चौड़ाई 705mm और ऊंचाई 1070mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। इसके अलावा बाइक का कर्ब वजन 112kg है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक ऑयल डैम्प्ड सस्पेंशन दिया है जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। जिससे खराब रास्तों पर बेहतर आराम मिलता है। इस बाइक का सीधा मुकाबला होंडा की CD110 और हीरो की स्प्लेंडर से है।