देश के 11 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं। राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये तक प्रति लीटर तक पहुंचने वाली हैं, जो फिलहाल 96.66 रुपये प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल के दाम 87.41 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। कुछ ऐसा ही हाल भोपाल में भी है, जहां आज पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर को छू गया है। तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी का असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में ग्राहक परेशान हैं कि गाड़ी खरीदें या नहीं। जिसका असर कारों की बुकिंग पर भी पड़ रहा है। वहीं ग्राहक अब ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, और फ्यूल इकोनॉमी को प्राथमिकता देते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में...
{"_id":"60cb11222ffa4a2316067c93","slug":"petrol-diesel-prices-top-5-best-mileage-subcompact-suv-in-india-best-in-fuel-efficiency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम: ये हैं टॉप-5 'तेल बचाऊ' सबकॉम्पैक्ट SUV, मिलता है 23 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम: ये हैं टॉप-5 'तेल बचाऊ' सबकॉम्पैक्ट SUV, मिलता है 23 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Car Mileage
- फोटो : For Refernce Only
Trending Videos
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia Motrors
किआ सोनेट
- किआ की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से 13.25 लाख रुपये तक है।
- इसका मुकाबला विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 जैसी कारों से है।
- इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, 1.0 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन।
- इसके 1.5 लीटर डीजल वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन का माइलेज 24.1 किमी प्रति लीटर है, वहीं डीजल ऑटोमैटिक का माइलेज 19 किमी प्रति लीटर है।
- वहीं 1.2 पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 18.4 किमी प्रति लीटर तक है।
- जबकि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के मैनुअल वर्जन का माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर और डीसीटी का माइलेज 18.3 किमी प्रति लीटर तक है। इसके iMT वर्जन का माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
Honda WR-V
- होंडा WR-V भले ही सबकॉम्पैक्ट एसयूवी हो लेकिन स्पेस के मामले में यह जबरदस्त है। इसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। इसमें सनरूफ भी मिलता है।
- होंडा WR-V की एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख रुपये से 11.05 लाख रुपये तक है।
- इसमें 1.2 लीटर का iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है।
- इसका पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।
- इसके माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 23.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
ह्यूंदै वेन्यू
- कोरियाई कंपनी ह्यूंदै ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 2019 को लॉन्च की थी, वहीं अब यह ह्यूंदै की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है।
- ह्यूंदै वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 6.92 लख रुपये से 11.76 लाख रुपये तक है।
- इसमें भी सोनेट की तरह तीन इंजन विकल्प मिलते हैं 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन।
- इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 17.52 किमी प्रति लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मैनुअल इंजन 18.2 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वर्जन 18.15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
- जबकि इसका डीजल इंजन सबसे ज्यादा 23.4 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन
- सबकॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन को टाटा ने सबसे पहले 2014 के ऑटोएक्सपो में शोकेस किया था। यह पहली एसयूवी है कि क्रैश टेस्ट रेटिंग में 5-स्टार पाइंट्स मिल चुके हैं।
- टाटा नेक्सन की कीमत 7.19 लाख रुपये से लेकर 12.90 लाख रुपये तक है।
- इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं, 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन।
- पेट्रोल इंजन 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी यूनिट का विकल्प मिलता है।
- माइलेज की बात करें तो, पेट्रोल इंजन 17 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 21.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।