{"_id":"679ce582a5922b14fa073314","slug":"porsche-taycan-gts-set-new-guinness-world-record-for-longest-continuous-drift-on-ice-by-an-electric-vehicle-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guinness World Record: पोर्शे की कार ने बर्फ पर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड! गिनिज बुक में हुई दर्ज, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Guinness World Record: पोर्शे की कार ने बर्फ पर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड! गिनिज बुक में हुई दर्ज, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:13 PM IST
सार
Porsche Taycan GTS (पोर्शे टेकन जीटीएस) ने 14 जनवरी 2025 को 'बर्फ पर सबसे लंबी लगातार ड्रिफ्ट करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
Porsche Taycan GTS Electric Car
- फोटो : Porsche
Porsche Taycan GTS (पोर्शे टेकन जीटीएस) ने 14 जनवरी 2025 को 'बर्फ पर सबसे लंबी लगातार ड्रिफ्ट करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पोर्शे टेकन जीटीएस ने बर्फीली जमीन पर 132 चक्कर लगाए और 46 मिनट में लगभग 17.5 किलोमीटर की दूरी तय की। यह रिकॉर्ड फिनलैंड के पोर्शे आर्कटिक सेंटर में बनाया गया। जहां इसे पोर्शे एक्सपीरियंस टीम के इंस्ट्रक्टर जेंस रिक्टर ने चलाया।
Trending Videos
Porsche Taycan GTS Electric Car
- फोटो : Porsche
रिकॉर्ड कैसे बनाया गया?
पहली कोशिश में, लगातार साइडवे ड्रिफ्ट के कारण बर्फ की सतह जल्दी खराब हो गई, जिससे टीम को सिर्फ 11 किमी के बाद ड्रिफ्ट रोकनी पड़ी। दूसरी कोशिश में, टीम ने कार के टायर बदले और छोटे स्पाइक्स वाले टायर लगाए। शाम को तापमान गिरने के बाद रिक्टर ने दोबारा ड्रिफ्ट शुरू की और पिछला रिकॉर्ड (14.809 किमी) तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।
पहली कोशिश में, लगातार साइडवे ड्रिफ्ट के कारण बर्फ की सतह जल्दी खराब हो गई, जिससे टीम को सिर्फ 11 किमी के बाद ड्रिफ्ट रोकनी पड़ी। दूसरी कोशिश में, टीम ने कार के टायर बदले और छोटे स्पाइक्स वाले टायर लगाए। शाम को तापमान गिरने के बाद रिक्टर ने दोबारा ड्रिफ्ट शुरू की और पिछला रिकॉर्ड (14.809 किमी) तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Porsche Taycan GTS Electric Car
- फोटो : Porsche
Porsche Taycan: पहले भी बना चुकी है रिकॉर्ड
यह पोर्शे टेकन का चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले इस कार ने ये रिकॉर्ड बनाए हैं:
यह पोर्शे टेकन का चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले इस कार ने ये रिकॉर्ड बनाए हैं:
- सबसे ज्यादा ऊंचाई बदलाव: EV द्वारा (5,573 मीटर, 2023, शिनजियांग-तिब्बत रूट)।
- बिल्डिंग के अंदर सबसे तेज रफ्तार: (165.1 किमी/घंटा, 2021 में बनाया)।
- सड़क पर सबसे लंबी EV ड्रिफ्ट: (42.171 किमी, 2020 में बनाया)।
Porsche Taycan GTS Electric Car
- फोटो : Porsche
Porsche Taycan GTS: दमदार परफॉर्मेंस
- यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कूपे है, जिसमें डुअल मोटर्स है जो 588 bhp का पावर और 789 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- यह सिर्फ 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की पकड़ लेती है।
- इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
- इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का फीचर मिलता है। जो इसे लंबे समय तक ड्रिफ्ट करने में मदद करता है।
विज्ञापन
Porsche Taycan GTS Electric Car
- फोटो : Porsche
Porsche Taycan: बैटरी और रेंज
- 105 kWh की परफॉर्मेंस बैटरी प्लस से चलती है।
- WLTP रेंज: 628 किमी (सामान्य परिस्थितियों में)।
- कम ग्रैविटी सेंटर और एडवांस्ड चेसिस ट्यूनिंग की वजह से यह कार लंबे समय तक स्टेबल ड्रिफ्ट कर पाई।
- एडाप्टिव एयर सस्पेंशन और पोर्शे एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (पीएएसएम) ने भी बर्फ पर स्थिरता को बढ़ाया।