फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravaig Defy: सिंगल चार्ज में 504 किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 25 Nov 2022 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Pravaig Dynamics launches Pravaig Defy Electric SUV in India Know Price Range Features Specs News in Hindi
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप, Pravaig Dynamics ने शुक्रवार को देश में अपनी बहुप्रतीक्षित ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Pravaig Defy को लॉन्च कर दिया है। Pravaig Defy SUV एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज और साथ ही 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड का वादा करती है। 
Pravaig Dynamics launches Pravaig Defy Electric SUV in India Know Price Range Features Specs News in Hindi
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
कंपनी ने Pravaig Defy Electric SUV की एक्स-शोरूम कीमत 39.50 लाख रुपये तय की है। कंपनी ने एलान किया है कि एसयूवी की मैन्युफेक्चरिंग साल 2023 की दूसरी तिमाही में शुरू की जाएगी। हालांकि वाहन निर्माता ने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि उसने अब तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के विकास पर 18 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।
Pravaig Dynamics launches Pravaig Defy Electric SUV in India Know Price Range Features Specs News in Hindi
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
पावरफुल मोटर
Pravaig के मुताबिक, Defy इलेक्ट्रिक SUV का परफॉर्मेंस क्रेडेंशियल्स काफी दमदार है। नई Pravaig इलेक्ट्रिक SUV के पावरट्रेन सिस्टम में 90.2kWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह सेटअप 402 bhp का पावर और 620 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। यह पावर आउटपुट के मामले में वोल्वो XC40 रिचार्ज, किआ EV6 और ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी की लगभग बराबरी करती है। यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pravaig Dynamics launches Pravaig Defy Electric SUV in India Know Price Range Features Specs News in Hindi
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
रेंज, स्पीड और बैटरी
कंपनी का दावा है कि यह ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 504 किलोमीटर की रेंज देगी। जो इसे भारत में सबसे लंबी रेंज वाली ईवी में से एक बनाता है। Defy EV सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। निर्माता का कहना है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। फास्ट चार्जर के जरिए एसयूवी के बैटरी पैक को 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Pravaig का यह भी दावा है कि कार की बैटरी 250,000 किमी तक चलने में सक्षम है।
विज्ञापन
Pravaig Dynamics launches Pravaig Defy Electric SUV in India Know Price Range Features Specs News in Hindi
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : For Reference Only
कलर ऑप्शन
दमदार परफॉर्मेंस का वादा करने के अलावा, Pravaig Defy इलेक्ट्रिक SUV आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। कार निर्माता ने एक और दिलचस्प वादा किया है कि यह 11 अलग-अलग बाहरी रंग विकल्पों के साथ आएगी। इन रंगों में एम्परर पर्पल, हल्दी येलो, मून ग्रे, शनि ब्लैक, हिंडिगो, बोर्डो, 5.56 ग्रीन, लिथियम, वर्मिलियन रेड, काजीरंगा ग्रीन और सियाचिन ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed