{"_id":"631311f84fd89c61c968d1c5","slug":"renault-cars-india-announce-big-discounts-on-renault-kwid-triber-kiger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Car Discount offer: रेनो की गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, ट्राइबर, क्विड और काइगर पर हजारों की छूट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Car Discount offer: रेनो की गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, ट्राइबर, क्विड और काइगर पर हजारों की छूट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:08 PM IST
सार
होंडा के अलावा रेनो इंडिया ने भी अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट देने की शुरूआत कर दी है। क्विड, ट्राइबर और काइगर पर कंपनी की ओर से बड़े डिस्काउंट्स दिये जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रेनो की इंडिया में कारें
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहारी सीजन की शुरूआत से पहले कार कंपनियों की ओर से ऑफर्स की बरसात की जा रही है। होंडा के अलावा रेनो इंडिया ने भी अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट देने की शुरूआत कर दी है। क्विड, ट्राइबर और काइगर पर कंपनी की ओर से बड़े डिस्काउंट्स दिये जा रहे हैं।
2 of 4
रेनो क्विड
- फोटो : Renault
रेनो क्विड
रेनो की छोटी हैचबैक कार क्विड पर सिंतबर 2022 में 35 हजार रुपये के डिस्काउंट्स की घोषणा की गई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 10 हजार रुपये के अलावा 1 लीटर वाली क्विड पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं 800 सीसी वाली क्विड लेने के साथ पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 10 हजार रुपये का बेनिफिट दिया जा रहा है। खास बात ये है कि 800 सीसी वाले आरएक्सई मॉडल में सिर्फ लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है।
3 of 4
रेनो ट्राइबर
- फोटो : Renault
रेनो ट्राइबर
कंपनी की सात सीटर कार पर सिंतबर महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार को खरीदने पर आप 50 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। ऑफर के मुताबिक इस कार पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके लिमिटेड एडिशन पर भी 35 हजार रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है जिसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत इस कार को खरीदने पर 10 हजार रुपये का अधिकतम बेनिफिट भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रेनो काइगर
- फोटो : Renault
रेनो काइगर
रेनो की छोटी एसयूवी काइगर पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इज़ी केयर पैक लेने पर 10 पर्सेंट ऑफ, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के लिए खास ऑफर भी दिया जा रहा है। इस कार पर भी स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत इस कार को खरीदने पर 10 हजार रुपये का अधिकतम बेनिफिट भी लिया जा सकता है।
Renault cars india announce big discounts on Renault Kwid Triber Kiger
Renault Car Discount offer: रेनो की गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ट्राइबर, क्विड और काइगर पर हजारों की छूट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।