सब्सक्राइब करें

2026 Royal Enfield Hunter 350: हंटर 350 नए कलर और वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 04 Apr 2026 06:57 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड ने 2026 Hunter 350 का एक नया Base Premium वेरिएंट पेश किया है,।जिसके साथ नए कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। जानें क्या खास है इसमें।

विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 2026 New Model New Base Premium Variant, Fresh Colours, Price and Features Revealed
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी 2026 Hunter 350 (2026 हंटर 350) रेंज को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने एक नया Base Premium (बेस प्रीमियम) वेरिएंट और टॉप मॉडल के लिए दो नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं।

इस अपडेटेड लाइनअप को लखनऊ में आयोजित हंटरहुड इवेंट में पेश किया गया। जबकि बुकिंग और बिक्री 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।

Trending Videos
Royal Enfield Hunter 350 2026 New Model New Base Premium Variant, Fresh Colours, Price and Features Revealed
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

क्या है नया Base Premium वेरिएंट?
Royal Enfield Hunter 350 का नया Base Premium वेरिएंट को एंट्री-लेवल और टॉप वेरिएंट के बीच रखा गया है। ताकि ग्राहकों को बेहतर फीचर्स के साथ संतुलित विकल्प मिल सके।यह वेरिएंट टार्मैक ब्लैक कलर में आता है और इसमें कई नए अपग्रेड्स दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 2026 New Model New Base Premium Variant, Fresh Colours, Price and Features Revealed
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

क्या-क्या नए फीचर्स जोड़े गए हैं?
इस वेरिएंट में अब स्पोक व्हील्स की जगह अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिससे ट्यूबलेस टायर्स का फायदा मिलता है।

इसके अलावा, राउंड हैलोजन हेडलैंप, डीजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विचगियर दिया गया है।

राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच, सिंगल-चैनल ABS, स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल भी जोड़ी गई है।

Royal Enfield Hunter 350 2026 New Model New Base Premium Variant, Fresh Colours, Price and Features Revealed
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

क्या टॉप वेरिएंट में नए कलर ऑप्शन आए हैं?
हां, टॉप वेरिएंट में दो नए रंग जोड़े गए हैं- मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट।

मुंबई येलो शहर की तेज रफ्तार और ऊर्जा से प्रेरित है, जबकि मूनशॉट व्हाइट में स्पेस-थीम डिजाइन और खास ग्राफिक्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 2026 New Model New Base Premium Variant, Fresh Colours, Price and Features Revealed
2026 Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield

क्या है HunterHood इवेंट?
हंटरहुड एक स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म है, जहां बाइक के साथ म्यूजिक, आर्ट और मोटरस्पोर्ट एक्टिविटीज का मिश्रण देखने को मिलता है।

लखनऊ से पहले यह इवेंट चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और शिलॉन्ग जैसे शहरों में आयोजित हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed