सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने एक साल से कम समय में बेची दो लाख हंटर 350, इन देशों में भी है मांग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 Sales Figures Royal Enfield Hunter 350 acheives 2 lakh sales milestone
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने एलान किया है कि Hunter 350 (हंटर 350) ने एक साल से भी कम समय में 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। मोटरसाइकिल को अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था और इसने फरवरी 2023 में 1 लाख बिक्री का आंकड़ा छू लिया और अगले पांच महीनों में 1 लाख यूनिट्स की और बिक्री हुई।
Trending Videos
Royal Enfield Hunter 350 Sales Figures Royal Enfield Hunter 350 acheives 2 lakh sales milestone
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक
रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो में हंटर 350 सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है। यह 17-इंच के पहियों के साथ आने वाली ब्रांड की पहली मोटरसाइकिल है। इसकी वजह से मोटरसाइकिल को हैंडलिंग और दिशा बदलने के तरीके में काफी अंतर पैदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 Sales Figures Royal Enfield Hunter 350 acheives 2 lakh sales milestone
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर
मोटरसाइकिल Classic 350 (क्लासिक 350) और Meteor 350 (मीटियोर 350) के साथ कई स्पेसिफिकेशंस साझा करती है। इंजन भी वही 349 सीसी यूनिट है लेकिन इसे हंटर 350 की विशेषताओं के हिसाब से ज्यादा रिस्पॉन्सिव फील देने के लिए री-ट्यून किया गया है।
Royal Enfield Hunter 350 Sales Figures Royal Enfield Hunter 350 acheives 2 lakh sales milestone
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
इन देशों में होती है बिक्री
हंटर 350 इस समय इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाईलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके, अर्जेंटीना और कोलंबिया में बेची जी रही है। इसके अलावा यह मोटरसाइकिल मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी बिक्री की जाती है। रॉयल एनफील्ड जल्द ही ब्राजील में हंटर 350 लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 Sales Figures Royal Enfield Hunter 350 acheives 2 lakh sales milestone
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
हंटर 350 की कामयाबी पर टिप्पणी करते हुए और बिक्री के इस मील के पत्थर के बारे में बोलते हुए, रॉयल एनफील्ड के सीईओ, बी गोविंदराजन ने कहा, "हंटर 350, जाहिर तौर पर, पिछले साल के दौरान मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में लॉन्च की गई सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। हमें बहुत गर्व है कि लॉन्च होने के एक साल से भी कम समय में हंटर ने दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा राइडर्स का एक गौरवशाली समुदाय बना लिया है। सिर्फ भारत में ही नहीं, हंटर 350 की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से बढ़ रही है। हम 'हंटर 350' को बड़ी सफलता बनाने और बहुत कम समय में इस मील का पत्थर हासिल करने में मदद करने के लिए अपने नए और जीवंत हंटर समुदाय को धन्यवाद देते हैं। चेन्नई में हमारी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं और हमारे विशाल वैश्विक खुदरा नेटवर्क द्वारा संचालित, हम दुनिया भर में हंटर की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम होने के लिए आश्वस्त हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed