सब्सक्राइब करें

Tata Motors: ओणम के मौके पर टाटा मोटर्स दे रही तगड़ा डिस्काउंट, जानें किस कार पर क्या है ऑफर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

ओणम के मौके पर टाटा मोटर्स की ओर से कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata motors is offering huge discounts on the occasion of Onam, tata tiago tigor ev punch nexon ev altroz
For Reference Only - फोटो : tata motors

ओणम के मौके पर टाटा मोटर्स अपनी कारों पर बेहतरीन डील दे रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से ओणम के त्यौहार पर कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही कंपनी की ओर से और क्या ऑफर दिए जा रहे हैं।

Trending Videos
tata motors is offering huge discounts on the occasion of Onam, tata tiago tigor ev punch nexon ev altroz
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा ने की घोषणा
टाटा मोटर्स की ओर से ओणम के मौके पर कार खरीदने पर आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि त्यौहार के मौके पर केरल में ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ ही कई ऑफर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors is offering huge discounts on the occasion of Onam, tata tiago tigor ev punch nexon ev altroz
For Reference Only - फोटो : tata motors
क्या मिलेगा फायदा
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि ओणम पर आई इंजन और इलेक्ट्रिक कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनमें स्क्रैच और विन अशॉर्ड गिफ्ट, प्रियॉरिटी डिलीवरी, बाय नाओ और पे लेटर जैसे ऑफर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
tata motors is offering huge discounts on the occasion of Onam, tata tiago tigor ev punch nexon ev altroz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
मिल रहा इतना डिस्काउंट
टाटा मोटर्स की कारें खरीदने पर 24 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ओणम के त्यौहार पर केरल में दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ वाहनों पर एक्सटेंडिड वारंटी भी साथ दी जा रही है। टाटा नेक्सन पेट्रोल पर सबसे कम 24 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और टिगोर ईवी को खरीदने पर सबसे ज्यादा 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
tata motors is offering huge discounts on the occasion of Onam, tata tiago tigor ev punch nexon ev altroz
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : tata motors
किस कार पर कितना डिस्काउंट
टाटा टियागो और टिगोर को खरीदने पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टिगोर ईवी लेने पर 80 हजार रुपये, अल्ट्रोज पर 40 हजार रुपये, पंच पर 25 हजार रुपये, नेक्सन पेट्रोल पर 24 हजार रुपये, नेक्सन डीजल पर 35 हजार रुपये, नेक्सन ईवी प्राइम पर 56 हजार रुपये और एक्सटेंडिड वारंटी, नेक्सन ईवी मैक्स 61 हजार रुपये और एक्सटेंडिड वारंटी, टाटा सफारी और हैरियर पर 70 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed