सब्सक्राइब करें

Royal Enfield अपनी बाइक्स पर दे रही है तगड़ा ऑफर, हर खरीद पर बचा सकते हैं 10 हजार रुपये

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield is offering up to 10 thousand rupees on all its bikes
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield

जानी मानी दिग्गज कंपनी Royal Enfield कई ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपनी सभी बाइक्स की खरीद पर 10 हजार रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। यह ऑफर्स कंपनी अपने सभी मॉडल्स पर दे रही है। हालांकि कंपनी का यह ऑफर एक सीमित समय के लिए है। जिसका फायदा आप 31 मई 2020 तक उठा सकते हैं। यह ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए भी है जिन्होंने लॉकडाउन से पहले Royal Enfield बाइक बुक की थी लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है।

Trending Videos
Royal Enfield is offering up to 10 thousand rupees on all its bikes
रॉयल एनफील्ड - फोटो : Social Media

पसंद के ऑप्शन

कंपनी इन ऑफर्स में अपने ग्राहकों को मोटरसाइकल एक्सेसरीज, एक्सटेंडेड वॉरंटी, फ्री हेलमेट और एक्सेसरीज पर 20 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट जैसे ऑप्शंस दे रही है। ग्राहक अपनी जरूरत या पसंद के मुताबिक इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield is offering up to 10 thousand rupees on all its bikes
रॉयल एनफील्ड - फोटो : Social Media

बेचीं 91 बाइक्स

बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के चलते अप्रैल महीने में ऑटो कंपनियों ने एक भी गाड़ी नहीं बेची थी। लेकिन अब सरकार द्वारा कुछ छूट दिए जाने पर ऑटो कंपनियां धीरे-धीरे पटरी पर आने की कोशिश कर रही है। Royal Enfield ने हाल ही में अभी 91 बाइक्स बेचीं हैं जबकि कई बुक की हैं जिनकी डिलिवरी होनी बाकी है।  

Royal Enfield is offering up to 10 thousand rupees on all its bikes
Royal Enfield - फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब

नई बाइक्स में मिलेंगे ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स

Royal Enfield कंपनी हाल ही में कई बाइक लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी कुछ बाइक्स में ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स देने जा रही है। रिपोर्ट का दावा है कि इन सुविधाओं को भविष्य में फिलहाल सिर्फ दो या तीन मॉडल में ही पेश किया जा सकता है। इसके लिए बाइक में एक इंस्ट्रूमेंट कलस्टर उपकरण दिया जाएगा जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके बाद राइडर अपने स्मार्टफोन के जरिए राइडिंग की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं बाद में कुछ मॉडल में नेविगेशन की सुविधा के साथ-साथ एक एलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बात की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।   


 

विज्ञापन
Royal Enfield is offering up to 10 thousand rupees on all its bikes
Royal Enfield - फोटो : Amar Ujala

Royal Enfield Meteor 350 में होगी यह सुविधा

रिपोर्ट के मुताबिक Royal Enfield Meteor 350 पहला मॉडल होगा जिसमें यह सुविधा मिल सकती हैं। बता दें कि Meteor 350 को थंडरबर्ड की जगह रिप्लेस किया जा रहा है। बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। ब्रेकिंग की बात करें, तो इस नई मोटरसाइकल के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed