{"_id":"63c298bde9ab314e371c9e46","slug":"royal-enfield-super-meteor-650-launch-date-in-india-re-cruiser-motorcycle-specs-features-news-in-hindi-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड की नई फ्लैगशिप क्रूजर बाइक इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड की नई फ्लैगशिप क्रूजर बाइक इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें फीचर्स
Sat, 14 Jan 2023 05:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 16 जनवरी, 2023 को Super Meteor 650 (सुपर मीटियोर 650) की कीमतों का एलान करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कीमत एलान की तारीख की पुष्टि की है और कहा है कि उसी शाम बाइक को लॉन्च किया जाएगा। भारत पहला बाजार होगा जहां नई सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी कुछ ही हफ्तों में शुरू हो जाएगी।
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
नया Royal Enfield Super Meteor रॉयल एनफील्ड की ओर से 650 सीसी की तीसरी पेशकश है। इसमें उसी पैरलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है जो Interceptor 650 और Continental GT 650 में मिलता है। Super Meteor हालांकि ज्यादा आरामदायक एर्गोनॉमिक्स के साथ एक नए फ्रेम का इस्तेमाल करता है। मिडलवेट क्रूजर में एलईडी हेडलैंप, एडजस्टेबल लीवर, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स भी हैं। यह बाइक दो वैरिएंट्स - सोलो टूरर और ग्रैंड में उपलब्ध होगी।
Royal Enfield Super Meteor 650
- फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर
Royal Enfield Super Meteor 650 को पावर देने के लिए उसी 650cc पैरलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में मिलता है। यह 650cc पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन सुपर मीटियर में 47 bhp का पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम शामिल है, जिसे ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में बेचा जा सकता है। बाइक की क्रूजर खासियतों से मेल खाने के लिए इसे फिर से री-ट्यून किया गया है। हालांकि, हेड और साइड पैनल का डिजाइन थोड़ा नया है और मैट ब्लैक कलर का है।

एक्सेसरीज
मोटरसाइकिल को जेनुइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज के व्यापक इकोसिस्टम का सपोर्ट हासिल है जो इसकी टूरिंग क्षमताओं में इजाफा करता है। बाइक में बार एंड मिरर, डीलक्स फुटपेग, सोलो फिनिशर, एलईडी इंटिकेटर्स और मशीनी व्हील, डीलक्स टूरिंग ड्यूल-सीट, टूरिंग विंडस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट, डीलक्स फुटपेग, लॉन्ग हॉल पैनियर, टूरिंग हैंडलबार और एलईडी इंडिकेटर्स जैसी एक्सेसरीज भी मिलते हैं।