{"_id":"63c17464b8c51c3b5b15acbb","slug":"siam-auto-sales-data-december-2022-wholesale-passenger-vehicle-sales-up-on-utility-vehicles-demand-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: दिसंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में हुई बढ़ोतरी, यूटिलिटी व्हीकल्स की मांग रही जोरों पर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: दिसंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में हुई बढ़ोतरी, यूटिलिटी व्हीकल्स की मांग रही जोरों पर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Kia Sonet Facelift and Kia Seltos Facelift
- फोटो : Kia India
यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की मांग बढ़ने के कारण दिसंबर में भारत के थोक यात्री वाहनों की बिक्री में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है।
Trending Videos
2 of 8
Hyundai Creta
- फोटो : Agency (File Photo)
SIAM ने कहा कि थोक यात्री वाहन की मात्रा दिसंबर में एक साल पहले 219,421 यूनिट्स से बढ़कर 235,309 यूनिट्स हो गई, और कैलेंडर 2022 के लिए लगभग 3.8 मिलियन (38 लाख) यूनिट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। सियाम वाहन उद्योग से जुड़ा सबसे बड़ा निकाय है जो डीलरों को बिक्री के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
इस महीने की शुरुआत में, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA), जो खुदरा बिक्री के आंकड़ों को प्रकाशित करता है, ने भी 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 मिलियन (34 लाख 30 हजार) यूनिट्स के उच्च स्तर पर पहुंचने की सूचना दी।
4 of 8
Renault Cars
- फोटो : Renault
ऑटो बिक्री संख्या पर उत्सुकता से नजर रखी जाती है, क्योंकि वे निजी खपत का आकलन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमुख संकेतकों में से एक हैं, जो देश की आर्थिक वृद्धि की गणना में 50 प्रतिशत से अधिक भार रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने मीडिया को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा कि पिछले महीने त्योहारी सीजन में सभी वाहन सेगमेंट में बिक्री में मदद मिली, लेकिन खाद्य कीमतों और फाइनेंसिंग की लागत ज्यादा रहने के कारण ग्रामीण मांग कमजोर बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।