सब्सक्राइब करें

Simple One: सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी हुई शुरू, फुल चार्ज में चलता है 212 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
simple one electric scooter delivery starts in india know price range features speed battery specs
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
ईवी स्टार्ट-अप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी की योजना चरणबद्ध तरीके से डिलीवरी शुरू करने की है जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है। 23 मई को लॉन्च किया गया सिंपल वन सिंपल एनर्जी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि पिछले 18 महीनों में सिंपल वन के 1 लाख से ज्यादा प्री बुकिंग मिल चुकी है। स्पोर्टी लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देता है। 
Trending Videos
simple one electric scooter delivery starts in india know price range features speed battery specs
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
इस मौके पर बोलते हुए, सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने कहा, "हम बेंगलुरू में ग्राहकों के साथ सिंपल वन की डिलीवरी शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने ग्राहकों के लिए एक सुखद ओनरशिप एक्सपीरियंस बनाने में सफल होंगे और विश्वास करते हैं कि सिंपल वन हरित भविष्य बनाकर इस सेगमेंट में क्रांति लाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
simple one electric scooter delivery starts in india know price range features speed battery specs
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बैटरी पावर
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो पहले एलान किए गए 4.8 kWh बैटरी पैक की तुलना में थोड़ा बड़ा है। बैटरी इन-हाउस विकसित बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और IP-67 अनुपालन के साथ 7-लेयर सुरक्षा प्रणाली का वादा करती है। कंपनी ने समझाया कि पिछले साल घोषित एआईएस 156 संशोधनों को पूरा करने के लिए बैटरी का आकार बढ़ाना पड़ा। 

कितनी है रेंज
सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी (आईडीसी) रेंज का दावा करता है। कंपनी ने पहले सिंगल चार्ज पर 236 किमी की रेंज का दावा किया था। फिर भी, यह मॉडल अभी भी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
simple one electric scooter delivery starts in india know price range features speed battery specs
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बैटरी चार्जिंग
ई-स्कूटर को 750 वाट के होम चार्जर से 5 घंटे और 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह चार्जर सितंबर से उपलब्ध होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जो बैटरी को 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज कर सकती है। यानी हर एक मिनट चार्ज करने पर स्कूटर 1.5 किमी चल सकता है। 
विज्ञापन
simple one electric scooter delivery starts in india know price range features speed battery specs
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
मोटर पावर और स्पीड
सभी बदलावों के साथ, सिंपल वन का वजन अब 134 किलोग्राम है, जो पहले दिखाए गए प्रोटोटाइप की तुलना में बढ़ गया है। मॉडल 8.5 kW (11.3 bhp) पीक पॉवर और 4.5 kW (6 bhp) कंटीन्यूअस पावर डिलीवरी के साथ PMS मिड-ड्राइव मोटर का इस्तेमाल करता है। इसका पीक टॉर्क 72 एनएम है। सिंपल वन सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed