सब्सक्राइब करें

Skoda Slavia: स्कोडा स्लाविया को मिला शानदार रिस्पॉन्स, लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर हुई 10,000 से ज्यादा बुकिंग, जानें फीचर्स और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Skoda Slavia Booking Number 2022 Skoda Slavia premium sedan receives more than 10000 bookings within a month of launch
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
2022 Skoda Slavia (2022 स्कोडा स्लाविया) प्रीमियम सेडान को भारत में लॉन्च होने के एक महीने के भीतर ग्राहकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने एलान किया है कि सेडान ने पहले चार हफ्तों के भीतर 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है। स्कोडा स्लाविया, जिसे दो पावरट्रेन में पेश किया गया है जिसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन शामिल है। 1.0-लीटर इंजन वैरिएंट 10.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये से शुरू होती है। 
Trending Videos
Skoda Slavia Booking Number 2022 Skoda Slavia premium sedan receives more than 10000 bookings within a month of launch
Skoda Slavia - फोटो : एkoda auto
वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
स्कोडा स्लाविया सेडान चेक कार निर्माता के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो Kushaq (कुशाक) एसयूवी में भी इस्तेमाल किया गया है। Skoda Slavia का 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन तीनों ट्रिम्स - Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। जबकि 1.5-लीटर स्लाविया सिर्फ टॉप स्टाइल वैरिएंट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Slavia Booking Number 2022 Skoda Slavia premium sedan receives more than 10000 bookings within a month of launch
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
1.0-लीटर इंजन
Skoda Slavia सेडान कार 1.0-लीटर इंजन 113 bhp का पावर और 175 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मैनुअल और एटी यूनिट दोनों के साथ, यह लगभग 10.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। एटी मॉडल में दो ड्राइव मोड - नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते हैं।

1.5-लीटर इंजन
वहीं, ज्यादा पावरफुल स्कोडा स्लाविया का 1.5-लीटर टीएसआई इंजन 150 hp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इसे इस समय देश की सबसे पावरफुल पेट्रोल मिड-साइज सेडान बनाता है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही यह कार 18 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देती है।
Skoda Slavia Booking Number 2022 Skoda Slavia premium sedan receives more than 10000 bookings within a month of launch
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
लुक और डिजाइन
साइज की बात करें तो अपने सेगमेंट में स्लाविया का जिन कारों से सीधा मुकाबला है उनकी तुलना में ज्यादा लंबी, चौड़ी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस के साथ आती है। लंबाई में यह होंडा सिटी से थोड़ी ही छोटी है। डिजाइन के मामले में, इसे आम तौर पर यूरोपीय एलिमेंट्स के साथ आज के जमाने वाली फीलिंग मिलती है। स्लाविया में क्रोम सराउंड के साथ पूरा फ्रंट ग्रिल, स्कोडा कुशाक के ग्रिल के जैसा है और दोनों तरफ एलईडी हेड लाइट और एलईडी डीआरएल हैं। 
विज्ञापन
Skoda Slavia Booking Number 2022 Skoda Slavia premium sedan receives more than 10000 bookings within a month of launch
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंटीरियर और फीचर्स
Skoda Slavia का केबिन स्पेस काफी बड़ा है, जिससे पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए काफी जगह मिलती है। पीछे की सीट के यात्रियों के लिए सीट आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट और दो यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। कार में सामने बैठने वालों के लिए स्कोडा कनेक्ट एप्स, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन को सपोर्ट करने वाले 10.0-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है। वैरिएंट के आधार पर, स्लाविया को कई स्पीकर, ट्वीटर्स और एक सब-वूफर भी मिलता है। इसमें 8.0-इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कंट्रोल बटन वाले स्टीयरिंग व्हील हैं। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और एक पारंपरिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed