Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Solar EV startup Lightyear unveils world’s first production-ready solar car Lightyear 0 solar powered ev cars
{"_id":"62a2ecb6011a1a0700663dce","slug":"solar-ev-startup-lightyear-unveils-world-s-first-production-ready-solar-car-lightyear-0-solar-powered-ev-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lightyear 0: दुनिया की पहली सोलर ईवी का प्रोडक्शन वर्जन आया सामने, देती है 695 किमी का ड्राइविंग रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Lightyear 0: दुनिया की पहली सोलर ईवी का प्रोडक्शन वर्जन आया सामने, देती है 695 किमी का ड्राइविंग रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:00 PM IST
सार
सोलर ईवी स्टार्टअप Lightyear (लाइटइयर) ने हाल ही में दुनिया की पहली प्रोडक्शन-स्पेक, सोलर-पावर्ड कार से पर्दा उठाया है। इस कार का नाम आधिकारिक तौर पर Lightyear 0 (लाइटइयर 0) रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Lightyear 0 Solar EV
- फोटो : Lightyear
Link Copied
सोलर ईवी स्टार्टअप Lightyear (लाइटइयर) ने हाल ही में दुनिया की पहली प्रोडक्शन-स्पेक, सोलर-पावर्ड कार से पर्दा उठाया है। इस कार का नाम आधिकारिक तौर पर Lightyear 0 (लाइटइयर 0) रखा गया है। इस कार को जब कॉन्सेप्ट अवतार में पेश किया गया था तब इसका नाम लाइटइयर वन रखा गया था। छह वर्षों से इसे डेवलप किया जा रहा है और अब इसका नाम भी बदल चुका है। कंपनी इस साल के आखिर में कार के लिए प्री-बुकिंग ऑर्डर लेना शुरू कर देगी।
Trending Videos
2 of 7
Lightyear 0 Solar EV
- फोटो : Lightyear
कंपनी बनाएगी सिर्फ 946 कार
सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसईवी) निर्माता लाइटइयर 0 की सिर्फ 946 यूनिट्स का उत्पादन करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Lightyear 0 Solar EV
- फोटो : Lightyear
ड्राइविंग रेंज
नीदरलैंड स्थित ईवी स्टार्टअप सौर इलेक्ट्रिक वाहनों (एसईवी) बनाने में माहिर है। लाइटइयर की पेटेंटेड सोलर पैनल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ, Lightyear 0 पांच वर्ग मीटर के डबल-कर्व्ड सोलर एरेज से लैस होगी। इन पैनलों का इस्तेमाल करने पर यह कार हर दिन एक्सट्रा 70 किमी (लगभग 44 मील) की रेंज और हर साल 11,000 किमी (6,835 मील) तक की एक्स्ट्रा ड्राइविंज रेंज दे सकती है। सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार के अंदर 60 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 625 किमी (288 मील) की सिंगल-चार्ज WLTP रेंज देने के लिए जाना जाता है। सोलर पावर के साथ कंबाइंड रूप से कार का ओरवऑल ड्राइविंग रेंज 695 किमी (432 मील) तक पहुंच जाता है।
4 of 7
Lightyear 0 Solar EV
- फोटो : Lightyear
पावर और स्पीड
कंपनी ने हाल ही में एक शोकेस इवेंट में एलान किया कि कार को 60-किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक मिलता है जो कार को चलाने वाले चार इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है। इन मोटरों का संयुक्त उत्पादन सिर्फ 174 हॉर्सपावर का है। हालांकि इसके साथ 1,269 lb-ft का बड़ा टॉर्क जेनरेट होता है। कंपनी के आधिकारिक दावों के मुताबिक, कार 10 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
5 of 7
Lightyear 0 Solar EV
- फोटो : Lightyear
इलेक्ट्रिक वाहन की सीमाएं
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ लेक्स होफ्सलूट बताते हैं, "इलेक्ट्रिक कारें सही दिशा में एक कदम हैं, लेकिन उनके साथ स्केलिंग की समस्या है। 2030 तक, हम अकेले यूरोप में सड़कों पर 84 मिलियन (8.4 करोड़) इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उम्मीद कर सकते हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।