सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

One Person One Car: 'एक व्यक्ति, एक कार' मांग वाली याचिका पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, कही यह अहम बात, पढ़ें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court dismisses PIL seeking One Person One Car Policy News in Hindi
सड़कों पर वाहन - फोटो : For Reference Only
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खरीदारों पर हर दूसरे वाहन की खरीद पर पर्यावरण टैक्स लगाने की मांग के अलावा "एक व्यक्ति, एक कार" मानदंड को लागू करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ये नीतिगत मुद्दे हैं जिन पर अदालतें हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं। 
Trending Videos
Supreme Court dismisses PIL seeking One Person One Car Policy News in Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Amar Ujala
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, "हम इस तरह के निर्देश जारी नहीं कर सकते हैं - एक व्यक्ति, एक कार को अनुमति दें, प्रभावी टैक्स सुनिश्चित करें, दूसरी कार पर पर्यावरण टैक्स, वायु प्रदूषण के लिए कमीशन। यह एक नीतिगत बात है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court dismisses PIL seeking One Person One Car Policy News in Hindi
सड़कों पर वाहन - फोटो : अमर उजाला
अदालत एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) सुनामी ऑन रोड्स द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसके संस्थापक, संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा किया कि सड़कों पर वाहनों की बढ़ती मात्रा एक बड़ा पर्यावरणीय संकट पैदा कर रही थी, और सुझाव दिया कि लोगों द्वारा खरीदने जाने वाली कारों की संख्या को सीमित करना और पर्यावरण टैक्स लगाने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। 
Supreme Court dismisses PIL seeking One Person One Car Policy News in Hindi
सड़कों पर वाहन - फोटो : For Reference Only
पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा भी शामिल थे, ने याचिकाकर्ता से कहा, "हम हर उस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकते हैं जहां शासन की चिंता है। हम यहां कानूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए हैं। आपकी याचिका ईमानदार है लेकिन हम पर्यावरण नीति से संबंधित मुद्दों में प्रवेश नहीं कर सकते।" 
विज्ञापन
Supreme Court dismisses PIL seeking One Person One Car Policy News in Hindi
सड़कों पर वाहन - फोटो : For Reference Only
याचिकाकर्ता ने कहा कि भारत में वर्ष 2021 में 30 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज की गई। उन्होंने कहा, "देखिए किस तरह की कारें खरीदी जा रही हैं। यह देश में टैक्स देने वालों की संख्या के साथ मेल नहीं खाता है।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed