{"_id":"63cb8eda73741e72041c094b","slug":"tvs-iqube-sales-figures-tvs-sold-over-50000-units-of-iqube-electric-scooter-since-its-launch-in-may-2022-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS iQube: लॉन्च के बाद से टीवीएस ने 50,000 से ज्यादा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS iQube: लॉन्च के बाद से टीवीएस ने 50,000 से ज्यादा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने नई अपडेटेड iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। TVS iQube को मई 2022 में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से यह कंपनी के पोर्टफोलियो में एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी पारंपरिक स्टाइल, बेहतर स्पेसिफिकेशंस और बेहतरीन राइड एक्सपीरियंस की वजह से खरीदारों की पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक बना हुआ है। कंपनी लॉन्च के समय इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेचते समय इतनी आक्रामक नहीं थी। लेकिन अब यह देश भर में अपने ज्यादातर शोरूमों से स्कूटर को आगे बढ़ा रही है।
Trending Videos
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
वैरिएंट्स
कंपनी ने हाल ही में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के लाइन-अप को ज्यादा फीचर्स और ज्यादा राइडिंग रेंज की पेशकश करने के लिए अपडेट किया गया था। दोपहिया निर्माता ने इस साल की शुरुआत में देश में आईक्यूब इलेक्ट्रिक सीरीज की नई रेंज को तीन अवतारों - iQube Standard (आईक्यूब स्टैंडर्ड), iQube S (आईक्यूब एस) और iQube ST (आईक्यूब एसटी) में लॉन्च किया था। ई-स्कूटर को 11 रंगों और तीन चार्जिंग ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। TVS iQube के स्टैंडर्ड और एस वैरिएंट की बिक्री जारी है। लेकिन बहुत से ग्राहक अभी भी टॉप-एंड एसटी वैरिएंट का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह ज्यादा फीचर्स और काफी बेहतर राइडिंग रेंज का वादा करता है।

TVS iQube Mega Delivery Event Delhi
- फोटो : TVS Motor Company
कीमत और रेंज
iQube और iQube S की कीमत क्रमशः 99,130 रुपये और 1,04123 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली-एनसीआर, फेम II और राज्य सब्सिडी सहित) हैं। ये वैरिएंट 3.4 kWh की टीवीएस मोटर डिजाइन की गई बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं और एक बार फुल चार्ज पर 100-किमी ऑन-रोड रेंज देने में सक्षम हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एचएमआई कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर मिलते हैं।

TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
TVS iQube ST
टॉप-ऑफ-द-लाइन TVS iQube ST वैरिएंट में टीवीएस मोटर द्वारा डिजाइन किया गया 5.1 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 140-किमी की ऑन-रोड रेंज देने का दावा करता है। कंपनी ने iQube ST की कीमतों का एलान नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर इसकी बुकिंग शुरू चालू है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में iQube ST वैरिएंट को प्रदर्शित किया था।
टॉप-ऑफ-द-लाइन TVS iQube ST वैरिएंट में टीवीएस मोटर द्वारा डिजाइन किया गया 5.1 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 140-किमी की ऑन-रोड रेंज देने का दावा करता है। कंपनी ने iQube ST की कीमतों का एलान नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर इसकी बुकिंग शुरू चालू है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में iQube ST वैरिएंट को प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
बैटरी चार्जिंग
टीवीएस का दावा है कि नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर और उसके आसपास नियमित रूप से आने-जाने के लिए हर हफ्ते दो बार चार्ज करने की जरूरत होती है। जिसकी वजह से इसे चलाने का खर्च प्रति दिन 3 रुपये है। दोपहिया निर्माता iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प पेश कर रहा है, जो हैं - 650W चार्जर, 95W चार्जर और 1.5kWh चार्जर। आईक्यूब एसटी के बैटरी पैक को एक रेगुलर चार्जर से पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टीवीएस का दावा है कि इसे फुल चार्ज होने में करीब सात घंटे का समय लगता है।

कमेंट
कमेंट X