सब्सक्राइब करें

Suzuki V-Strom SX 250: सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 चार नए रंगों में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल V-Strom SX 250 को चार नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। नई सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 में नए रंगों और डेकल्स के साथ बाइक का विजुअल अपग्रेड हुआ है। 

विज्ञापन
Suzuki V-Strom SX 250 Adventure Motorcycle Launched in Four New Colours Know Details
Suzuki V-Strom SX 250 - फोटो : Suzuki Motorcycle
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल V-Strom SX 250 (वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250) को चार नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। नई सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 में नए रंगों और डेकल्स के साथ बाइक का विजुअल अपग्रेड हुआ है। लेकिन इसकी कीमत पहले जैसी ही है ,जो कि करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसके अलावा कंपनी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कई ऑफर्स भी पेश किए हैं।


यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Trending Videos
Suzuki V-Strom SX 250 Adventure Motorcycle Launched in Four New Colours Know Details
Suzuki V-Strom SX 250 - फोटो : Suzuki Motorcycle
नए रंगों में दमदार लुक
नई V-Strom SX 250 अब चार नए रंगों में उपलब्ध है। जिसमें ग्लास स्पार्कल ब्लैक के साथ पर्ल फ्रेश ब्लू, ग्लास स्पार्कल ब्लैक के साथ चैंपियन येलो नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू के साथ पर्ल ग्लेशियर व्हाइट और ग्लास स्पार्कल ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। इन कलर्स के साथ नए डेकल्स भी दिए गए हैं, जिससे बाइक और ज्यादा स्टाइलिश दिखती है।

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki V-Strom SX 250 Adventure Motorcycle Launched in Four New Colours Know Details
Suzuki V-Strom SX 250 - फोटो : Suzuki Motorcycle
इंजन और फीचर्स
इस एडवेंचर बाइक में 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 26.5 bhp का पावर और 22.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स
Suzuki V-Strom SX 250 Adventure Motorcycle Launched in Four New Colours Know Details
Suzuki V-Strom SX 250 - फोटो : Suzuki Motorcycle
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो बाइक में है -
  • डिजिटल कंसोल विद ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • कॉल, मैसेज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन अलर्ट
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • रियर लगेज रैक

यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
Suzuki V-Strom SX 250 Adventure Motorcycle Launched in Four New Colours Know Details
Suzuki V-Strom SX 250 - फोटो : Suzuki Motorcycles
फेस्टिव ऑफर्स
कंपनी इस बाइक पर खास फेस्टिव ऑफर्स दे रही है, जिनमें शामिल हैं -
  • एक्सचेंज ऑफर 5,000 रुपये तक
  • सिर्फ 1,709 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी
  • इंश्योरेंस बेनिफिट्स 8,000 रुपये तक
  • 100 प्रतिशत तक का लोन और नो हाइपोथिकेशन सुविधा

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed