सब्सक्राइब करें

Suzuki WagonR Smile : सुजुकी ने स्लाइडिंग डोर के साथ लॉन्च की वैगनआर स्माइल, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Suzuki WagonR Smile launched in Japan Check out Price specifications features
Suzuki WagonR Smile - फोटो : Suzuki
Suzuki WagonR Smile Launched : जापान की दिग्गज बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) ने अपने घरेलू बाजार में नई WagonR Smile (वैगनआर स्माइल) लॉन्च की है। बॉक्सी लुक वाली इस मल्टीपर्पज कार एंट्री लेवल ट्रिम और टॉप वेरिएंट के साथ उतारी गई है। Suzuki की यह लेटेस्ट कार काफी किफायती भी है। सुजुकी की नई कार की कीमत करीब 1.29 मिलियन येन से लेकर 1.71 मिलियन येन तक होगी। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह लगभग 8.3 लाख रुपये से 11.44 लाख रुपये के बीच होगी। नई Suzuki WagonR Smile फिलहाल जापान के बाजार में लॉन्च की गई है। 


नई सुजुकी वैगनआर स्माइल कंपनी के वैगनआर स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में काफी अलग है। ग्राहकों के आराम के लिए, कंपनी ने कार में आसानी से अंदर घुसने और बाहर निकलने के लिए इसमें स्लाइडिंग दरवाजे दिए हैं। इतना ही नहीं, यह कार वैगनआर के स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 45 mm ज्यादा ऊंची भी है। कार की बिक्री शुरू होने से पहले, कंपनी हर महीने 5000 यूनिट बेचने की उम्मीद कर रही है।
 
Trending Videos
Suzuki WagonR Smile launched in Japan Check out Price specifications features
Suzuki WagonR Smile - फोटो : Suzuki
इंजन और पावर
Suzuki WagonR Smile में 3-सिलेंडर 657 cc नैचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 47 bhp और 5000 rpm पर 58 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ सीवीटी ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक कार में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे। जापानी कंपनी कार के तीनों वेरिएंट में 2WD और 4WD का विकल्प दे रही है। इस बीच, हाई-स्पेक ट्रिम्स एक हाइब्रिड इंजन के साथ आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki WagonR Smile launched in Japan Check out Price specifications features
Suzuki WagonR Smile - फोटो : Suzuki
लुक और डिजाइन
Suzuki WagonR Smile का एक्सटीरियर प्रोफाइल बॉक्सी है लेकिन यह काफी आकर्षक और प्यारा है। मिनी-वैन की तरह डिजाइन की गई इस कार में दोनों तरफ स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं। कार के फ्रंट में चार सर्कुलर हेडलैंप (दो बड़े और दो छोटे) और एक क्रोम ग्रिल और बीच में सुजुकी का लोगो है। कार के पीछे की तरफ वर्टिकल आकार के टेललैंप मिलते हैं। कार की रूफलाइन सपाट है और ग्राहकों इस कार के कई डुअल-टोल रंग विकल्पों में से अपनी पसंदीदा ऑप्शन चुन सकते हैं। 
Suzuki WagonR Smile launched in Japan Check out Price specifications features
Suzuki WagonR Smile - फोटो : Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो सेंटर में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डुअल-टोन डैशबोर्ड, कार की सीटों के नीचे एक स्टोरेज यूनिट है और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल मिलते हैं। एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) भी दिया गया है। कंपनी ग्राहकों को कस्टमाइजेशन का भी विकल्प दे रही है। इनमें रूफ रेल्स, अलॉय व्हील्स, बॉडी किट और बहुत कुछ शामिल होगा जो कार को अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा पर्सनलाइज करेगा।
 
विज्ञापन
Suzuki WagonR Smile launched in Japan Check out Price specifications features
Suzuki WagonR Smile - फोटो : Suzuki
बेहतर हैंडलिंग
इसके अलावा, वाहन की एनवीएच इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में भी सुधार किया गया है, जिससे वाइब्रेशन और शोर के कारण होने वाली असुविधा को कम किया जा सके और ड्राइविंग ब्लाइंड एंगल को कम किया जा सके। सामने की ओर की बड़ी खिड़की का डिजाइन विजुअल ब्लाइंड एंगल को 80 फीसदी से ज्यादा कम कर देगा, जिससे वाहन को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed