{"_id":"6368e00bf4a35b3c24129772","slug":"tata-motors-electric-vehicles-news-tata-motors-electric-car-sales-tata-motors-ev-cars-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors EV: टाटा मोटर्स अब तक बना चुकी है इतने इलेक्ट्रिक वाहन, ऐसे बनी ईवी लीडर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors EV: टाटा मोटर्स अब तक बना चुकी है इतने इलेक्ट्रिक वाहन, ऐसे बनी ईवी लीडर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इसने इलेक्ट्रिक वाहनों के 50,000 यूनिट्स का उत्पादन कर एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने सोमवार को अपनी पुणे प्लांट से अपने लेटेस्ट ईवी को रोल-आउट किया। कंपनी ने इसका श्रेय अनुकूल पॉलिसी एनवायर्मेंट, प्रैक्टिकल प्रॉडक्ट ऑप्शन, लोगों के द्वारा सकारात्मक प्रचार और विभिन्न लागतों में उपलब्ध ओनशिप ऑप्शंस को दिया है।
Trending Videos
टाटा नेक्सन ईवी प्राइम
- फोटो : Tata Motors
आगे बढ़ते हुए, कंपनी की योजना पांच वर्षों में 10 ईवी लॉन्च करने की है और अपने भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तीन-चरणीय आर्किटेक्चर अप्रोच पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी का मानना है कि भारतीय ग्राहक ईवी अपनाने के लिए तैयार हैं, जो ईंधन की बढ़ती कीमत और प्रदूषण जैसी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान पेश करते हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, "ग्राहक... शुरुआती अपनाने वालों से अब ईवी को मुख्यधारा की पसंद बनता देख रोमांचित हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
अपने ग्राहकों की ईवी जरूरतों को पूरा करने के लिए, टाटा मोटर्स ने मल्टी मोड रीजेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने ग्राहकों को ऑप्टिमम रेंज हासिल करने के लिए अपने ईवी को सबसे बढ़िया तरीके से चलाने के बारे में भी शिक्षित किया है। टाटा के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में हाई वोल्टेज जिप्ट्रॉन आर्किटेक्चर मिलता है।
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स अपने मौजूदा ईवी ग्राहकों को सॉफ्टवेयर अपडेट भी देती है ताकि उनके ईवी ओनरशिप एक्सपीरियंस को सुखद बनाया जा सके। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए ईवी को आसानी से सुलभ बनाने के लिए, टाटा मोटर्स ने 80 नए शहरों में एंट्री की है, और अपने नेटवर्क का विस्तार 165 से ज्यादा शहरों में किया है।
विज्ञापन
टाटा टिगोर ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स की अन्य खबरों की बात करें तो इसने अपने यात्री वाहनों की कीमत में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि यह उत्पादन लागत में बढ़ोती के कारण किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब निर्माता ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले कीमतों में 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसा जुलाई में हुआ था जब टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी और नेक्सन ईवी मैक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।