{"_id":"638f37a34f34b46eda71821a","slug":"tata-motors-pokes-fun-at-mahindra-on-twitter-tata-nexon-ev-sales-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: Nexon EV की कामयाबी से उत्साहित टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को इस तरह मारा ताना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors: Nexon EV की कामयाबी से उत्साहित टाटा मोटर्स ने महिंद्रा को इस तरह मारा ताना, जानें पूरा मामला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के मामले में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) निर्विवाद लीडर बनी हुई है। ऐसे में Tata Nexon EV की कामयाबी से उत्साहित, टाटा मोटर्स ने ट्विटर पर अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वी Mahindra (महिंद्रा) का मजाक उड़ाया है। अगर पूरे मामले की बात करें तो, टाटा मोटर्स ने ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV400 पर ताना मारा, जो अभी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, जो टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल ईकाई है, ने ट्विटर पर संख्याओं के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जो ऑटोमेकर की बिक्री संख्या को दर्शाती है और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के लेटरिंग '00' को भी दिखाती है। ट्वीट से पता चलता है कि 35,000 शून्य से ज्यादा है। नंबर का खेल तो सामान्य दिखता है, लेकिन इसमें एक छिपा हुआ मतलब भी है।
Trending Videos
Mahindra XUV400 EV
- फोटो : Mahindra
Tata Nexon EV ने पूरे भारत में कुल 35,000 यूनिट्स बेचकर एक नया मुकाम हासिल किया है। वाहन निर्माता ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को जताया और प्रतिद्वंद्वी घरेलू कार ब्रांड पर तंज कसा। टाटा ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था, "35,000 > 00", जिसके साथ कैप्शन दिया गया है, "क्या हमें और कहने की जरूरत है?" "00" साफ तौर पर महिंद्रा एक्सयूवी400 की ओर इशारा करता है, जिसकी अभी तक बिक्री शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी देश में दो वैरिएंट्स - Max (मैक्स) और Prime (प्राइम) में उपलब्ध है। मैक्स इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का हायर वैरिएंट है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 437 किमी की रेंज का वादा करता है। इसमें 40.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। दूसरी ओर प्राइम वैरिएंट में 127 bhp और 245 Nm जेनरेट करने वाला इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलता है और एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर की रेंज का वादा करता है।
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल स्पेस में, Tata Nexon EV ने ऑटोमेकर को अन्य वाहन निर्माताओं में लीडर बना दिया है। टाटा मोटर्स भारत में Tiago EV और Tigor EV सहित अन्य इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री भी करती है। भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में महिंद्रा, एमजी मोटर और ह्यूंदै जैसे अन्य कार ब्रांडों की भी अपनी पेशकश है, लेकिन सेगमेंट में टाटा की हिस्सेदारी सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
Mahindra XUV400 EV
- फोटो : Mahindra
दिलचस्प बात यह है कि Mahindra XUV400 EV, महिंद्रा एक्सयूवी400 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है, जिसकी बिक्री शुरू होना बाकी है। हालांकि इसे पहले ही पेश किया जा चुका है। लॉन्च होने पर, Mahindra XUV400 EV का मुकाबला Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसे कारों से होगा।