{"_id":"639082665b8f4430f80d728c","slug":"tata-nano-ev-latest-news-will-tata-launch-nano-ev-tata-nano-with-electric-powertrain-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nano EV: टाटा नैनो कार इलेक्ट्रिक अवतार में कर सकती है वापसी, रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nano EV: टाटा नैनो कार इलेक्ट्रिक अवतार में कर सकती है वापसी, रिपोर्ट में खुलासा
Wed, 07 Dec 2022 05:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Tata Nano EV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अप्रैल 2020 में बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होने के साथ ही, Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी छोटी कार Nano (नैनो) और Safari Storme (सफारी स्टॉर्म) एसयूवी को बंद कर दिया था। टाटा नैनो, जिसे दुनिया की सबसे सस्ती कार के रूप में प्रचारित किया गया था, देश में कार निर्माता के लिए बिक्री बढ़ाने में नाकाम रही। लेकिन यह कार कंपनी के लिए बहुत अहम थी। टाटा नैनो कंपनी के चेयरमैन रतन टाटा के दिल के काफी करीब थी।
Ratan Tata with Nano car
- फोटो : For Reference Only
यह कार मई 2018 में प्रॉडक्शन लाइन से बाहर हो गई। इस छोटी हैचबैक को 624cc, ट्विन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था, जो 38bhp का पावर और 51 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इस इंजन के साथ 4-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स मिलता था जिसके जरिए पावर को पिछले पहियों तक पहुंचाया जाता था।
Tata Nano EV Concept
- फोटो : For Reference Only
एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू वाहन निर्माता Tata Nano (टाटा नैनो) को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ फिर से पेश करने के लिए मूल्यांकन कर सकता है। Tata Nano EV (टाटा नैनो ईवी) के मैकेनिकल डिटेल्स, सस्पेंशन सेटअप और टायरों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nano EV Concept
- फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर टाटा नैनो ईवी योजना उत्पादन चरण तक पहुंचती है, तो कार निर्माता मराईमलाईनगर में फोर्ड प्लांट के अधिग्रहण के संबंध में तमिलनाडु सरकार के साथ अपनी बातचीत फिर से शुरू कर सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
ईवी लाइन-अप
इस समय, कंपनी भारत में तीन ईवी बेचती है - Tigor EV, Xpres-T और Nexon EV। हाल ही में, Tata ने Tiago EV की कीमतों की घोषणा की जो 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 11.79 लाख रुपये तक जाती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।
इस समय, कंपनी भारत में तीन ईवी बेचती है - Tigor EV, Xpres-T और Nexon EV। हाल ही में, Tata ने Tiago EV की कीमतों की घोषणा की जो 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 11.79 लाख रुपये तक जाती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।