{"_id":"6889bd56e1f5e7222d08b4ee","slug":"tesla-signs-4-3-billion-dollar-battery-deal-with-lges-to-cut-dependence-on-china-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Battery: टेस्ला ने एलजीईएस के साथ किया 4.3 अरब डॉलर का बैटरी सौदा, चीन पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Battery: टेस्ला ने एलजीईएस के साथ किया 4.3 अरब डॉलर का बैटरी सौदा, चीन पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 PM IST
सार
टेस्ला ने बैटरी सप्लाई को लेकर एलजी एनर्जी सॉल्यूशन (LGES) के साथ 4.3 अरब डॉलर (करीब 36,000 करोड़ रुपये) का बड़ा सौदा किया है। इस समझौते का मकसद चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना है।
विज्ञापन
Electric Car
- फोटो : Freepik
टेस्ला ने बैटरी सप्लाई को लेकर एलजी एनर्जी सॉल्यूशन (LGES) (एलजीईएस) के साथ 4.3 अरब डॉलर (करीब 36,000 करोड़ रुपये) का बड़ा सौदा किया है। इस समझौते का मकसद चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना है, खासकर बैटरी जैसे अहम कंपोनेंट्स के लिए। दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजीईएस टेस्ला को अगस्त 2027 से जुलाई 2030 के बीच तीन साल तक बैटरियां सप्लाई करेगी। समझौते में यह भी तय किया गया है कि मांग बढ़ने पर सप्लाई का समय सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।
Trending Videos
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
अमेरिका की फैक्ट्री से होगी बैटरी सप्लाई
इस डील के तहत एलजीईएस, टेस्ला को अमेरिका में बनी लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) (एलएफपी) बैटरियां मुहैया कराएगी। जो टेस्ला की एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए इस्तेमाल होंगी। यानी ये बैटरियां इलेक्ट्रिक कारों के बजाय स्टोरेज यूनिट्स जैसे सोलर ग्रिड या बैकअप पॉवर सिस्टम्स में लगेंगी।
यह भी पढ़ें - Traffic Offences: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की जानकारी देकर कमाएं 50,000 रुपये तक, जानें कैसे

चीन से आयात मुश्किल, टेस्ला का नया प्लान
टेस्ला फिलहाल अपनी एलएफपी बैटरियों का आयात चीन से करती है, लेकिन अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध और सख्त नीतियों के चलते यह आयात करना अब पहले जैसा आसान नहीं रह गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला अब चीन के बाहर से बैटरियों की खरीद बढ़ाने की कोशिश कर रही है, ताकि व्यापारिक दबावों से बचा जा सके। एलजीईएस की ये सप्लाई अमेरिका के मिशिगन स्थित प्लांट से की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?

LGES ने बिना नाम लिए की थी डील की घोषणा
एलजीईएस ने बुधवार को एक बयान में बताया था कि उसने दुनिया भर में तीन साल तक एलएफपी बैटरी सप्लाई करने के लिए 4.3 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, लेकिन उस समय ग्राहक का नाम नहीं बताया गया था। एलजीईएस के बड़े ग्राहकों में टेस्ला और जनरल मोटर्स जैसे नाम शामिल हैं। जिससे ये कयास लगाया जा रहा था कि यह डील टेस्ला के साथ ही हुई है।
यह भी पढ़ें - EV Subsidy: ईवी, हाइब्रिड या पेट्रोल-डीजल? वाहन उत्सर्जन पर बहस के बीच नीति आयोग कर रहा है सबसे साफ तकनीक की जांच

Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
टेस्ला पहले ही दे चुका है संकेत
टेस्ला के सीएफओ, वैभव तनेजा ने अप्रैल 2025 में साफ कर दिया था कि कंपनी चीन से बाहर बैटरी सप्लायर्स की तलाश में है, खासकर अपनी एनर्जी स्टोरेज यूनिट्स के लिए। उनका कहना था कि टैरिफ की वजह से ऐसा करना जरूरी हो गया है, हालांकि इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगेगा।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जोरदार बिक्री, आंकड़ा 2 लाख के पार, जानें वजह