{"_id":"64942ca4db19e16d1e0cf8b6","slug":"top-10-best-selling-two-wheelers-in-may-2023-auto-sales-in-may-2023-india-2023-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 10 Two-Wheelers: यह हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 दोपहिया वाहन, मई में इतनी हुई बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 10 Two-Wheelers: यह हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 दोपहिया वाहन, मई में इतनी हुई बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 04:42 PM IST
मई 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 11,10,593 यूनिट्स दर्ज की गईं, जिसमें सिर्फ टॉप 10 विक्रेता शामिल हैं। यह मई 2022 की तुलना में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जब टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों ने 9,02,842 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
Trending Videos
2 of 6
2023 Honda Activa 125
- फोटो : Honda Motorcycle
मई 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) था, जो निर्विवाद चैंपियन बना हुआ है। इसने 3,42,526 यूनिट्स की बिक्री के साथ, 30.6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। Honda Activa (होंडा एक्टिवा) 2,03,365 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज की पल्सर रेंज में अब विभिन्न डिस्प्लेसमेंट के साथ कई वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। जिससे कंपनी को Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। Bajaj Pulsar की 1,28,403 यूनिट्स की बिक्री हुई और मई 2022 की तुलना में 85.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब बजाज ने 69,241 यूनिट्स बेचीं थी।
4 of 6
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स), Honda Shine (होंडा शाइन) और TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) क्रमश: 1,09,100 यूनिट्स, 1,03,699 यूनिट्स और 57,609 यूनिट्स बेचकर चौथे, पांचवे और छठें नंबर पर रहे। सभी तीन मॉडलों ने मई 2022 की तुलना में मई 2023 में नकारात्मक साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें एचएफ डीलक्स ने सबसे खराब नकारात्मक 14.3 प्रतिशत दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 6
Suzuki Access 125
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) और Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) क्रमश: 45,945 यूनिट्स और 42,154 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें और आठवें स्थान पर हैं। सुजुकी एक्सेस ने 28.6 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि प्लेटिना ने मई 2022 की तुलना में बिक्री में 143 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।